For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs AFG : दो खिलाड़ी हो सकते हैं भारत की प्लेइंग इलेवन से बाहर

नई दिल्ली। टी20 विश्व कप 2021 के लिए भारतीय टीम खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही थी। लेकिन पहले दो मैचों में भारतीय टीम की चुनौती लगभग खत्म हो गई। पाकिस्तान ने पहले मैच में भारत को 10 विकेट से हराया था। टूर्नामेंट के दूसरे मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 8 विकेट से हराया। अब अगर भारतीय टीम को सेमीफाइनल में जगह बनानी है तो उसे अफगानिस्तान के खिलाफ 3 नवंबर को होने वाले मुकाबले में हर हाल में बड़े अंतर से जीत हासिल करनी होगी। लेकिन इस मैच में दो बदलाव हो सकते हैं।

वरुण की जगह आर अश्विन को मिल सकता है मौका
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ वरुण चक्रवर्ती को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया गया था, लेकिन दोनों ही मैचों में वह विकेट नहीं ले सके। अब उनकी जगह अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में रविचंद्रन अश्विन को मौका दिया जा सकता है। अश्विन टीम के सबसे अनुभवी स्पिनर हैं और उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 600 विकेट लिए हैं।

यह भी पढ़ें- 'भारत अंतरराष्ट्रीय सीरीज को गंभीरता से नहीं ले रहा, इनके लिए IPL खेलना काफी है'

शमी की जगह चाहर को मिल सकता है मौका
इसके अलावा भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी इस समय आउट ऑफ फॉर्म चल रहे हैं। उनके निराशाजनक प्रदर्शन के कारण पहले मैच में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था। वह न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में भी फ्लॉप हो गए थे। दोनों मैचों में शमी भी विकेट नहीं ले सके। इसलिए अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। उनकी जगह स्पिनर राहुल चाहर को शामिल किया जा सकता है। वह आईपीएल 2021 के दूसरे दौर में भी अच्छी फॉर्म में थे। ऐसे में अगर राहुल चाहर को मौका दिया जाए तो निश्चित तौर पर भारतीय टीम को फायदा हो सकता है।

ये है आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम
विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, राहुल चाहर, रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी
रिजर्व खिलाड़ी: श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल और दीपक चाहर

Story first published: Tuesday, November 2, 2021, 17:32 [IST]
Other articles published on Nov 2, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+