For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs AUS: कंगारुओं को डराता है विराट कोहली का रिकॉर्ड, मैच से पहले कर रहे खास तैयारी

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली बहुप्रतिक्षित सीरीज के आगाज का इंतजार कर रहे फैन्स के लिये आखिर वो दिन आ गया जब दोनों टीमों के दिग्गज खिलाड़ियों के बीच होने वाली इस भिड़ंत का वो मजा ले पायेंगे। करीब 10 महीने बाद दोनों टीमें अंतर्राष्ट्रीय मैच में एक दूसरे का सामना करने के लिये उतर रही हैं। जहां भारतीय टीम इस साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली जीत को एक बार फिर से दोहराना चाहेगा तो वहीं पर कंगारू टीम पिछली बार दौरे पर मिली हार का बदला लेने उतरेगी। हालांकि कंगारू टीम के लिये यह काम आसान नहीं क्योंकि उनके सामने खुद विराट कोहली होंगे जिनका ऑस्ट्रेलिया में कंगारुओं के खिलाफ रिकॉर्ड टीम को डराता है।

पिछले कुछ सालों में ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर कंगारुओं के खिलाफ जबरदस्त खेल दिखाने वाले बल्लेबाजों की बात की जाये तो इसमें शिखर धवन, रोहित शर्मा और विराट कोहली का नाम आता है। इस दौरे पर भले ही रोहित शर्मा साथ न हों लेकिन अकेले विराट कोहली भी कंगारुओं को खौफ में रखने के लिये काफी हैं।

और पढें: माराडोना की वजह से इस भारतीय क्रिकेटर ने ली थी 10 नंबर की जर्सी, खुद किया खुलासा

वनडे क्रिकेट में यूं तो पिछले एक दशक में भारतीय कप्तान का बोलबाला रहा है लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनका एक अलग ही रंग देखने को मिलता है, मैदान पर वो सिर्फ बल्ले से ही रन नहीं बनाते, बल्कि आक्रामक तेवर के साथ अपनी कप्तानी करते हुए मैच भी जीतते हैं। वनडे करियर के दौरान विराट कोहली अब तक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 40 मैच खेल चुके हैं, जिसके दौरान उन्होंने 8 शतक की मदद से 1910 रन बनाने का काम किया है। इस दौरान उनकी बल्लेबाजी औसत 54.5 की रही है।

वनडे क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की तरफ से सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की बात करें तो सचिन तेंदुलकर (9) के बाद विराट कोहली का ही नाम आता है। इतना ही नहीं बतौर कप्तान भी वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी भी हैं जिन्होंने 17 मैचों में टीम की कप्तानी करते हुए 11 में जीत हासिल की है और इस दौरान उनका जीत प्रतिशत 64.70 का रहा है।

और पढ़ें: IND vs AUS: गावस्कर ने दिया स्मिथ के चैलेंज का जवाब, कहा- शॉर्ट बॉल के लिये कोई नहीं होता तैयार

ऑस्ट्रेलिया को सिर्फ विराट कोहली का रिकॉर्ड ही नहीं डराता है बल्कि उनकी तैयारी भी डरा रही है जिससे साफ नजर आता है कि यह खिलाड़ी अपनी फॉर्म में लौट चुका है। बीसीसीआई ने मैच से पहले विराट कोहली का एक प्रैक्टिस वीडियो शेयर किया है जिसमें वह नेटस के अंदर आगे बढ़कर कई शॉटस लगाते नजर आ रहे हैं, तो गेंद पर पुल शॉट मारने का प्रयास भी कर रहे हैं। इस दौरान गेंद काफी अच्छे तरीके से उनके बल्ले के साथ टकराती नजर आ रही है।

गौरतलब है कि रविवार को खेले गये अभ्यास मैच के दौरान भी विराट कोहली ने रनों की बारिश की थी और महज 58 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली थी। आपको बता दें कि दोनों ही टीमों के पास बेहतरीन प्लेइंग 11 है जिसके साथ वह जीत का आगाज करना चाहेंगी।

Story first published: Thursday, November 26, 2020, 16:18 [IST]
Other articles published on Nov 26, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+