India vs Australia 1st T20: JSCA स्टेडियम के बारे में जानकर चौंक जाएंगे आप
रांची। भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज का पहला मैच रांची के जेएससीए स्टेडियम में शनिवार को शाम 7 बजे से खेला जाएगा। पांच मैचों की वनडे सीरीज में 4-1 से ऑस्ट्रेलिया को धोने के बाद विराट कोहली की अगुआई वाली भारतीय टीम गजब की फॉर्म में है। लेकिन क्या आपको पता है कि जिस स्टेडियम में ये मैच खेला जाएगा वो देश के बाकी स्टेडियम से बिल्कुल अलग है? जी हां, इस स्टेडियम की सबसे बड़ी खासियत इसका डिजाइन है। ये देश का पहला ऐसा स्टेडियम है, जहां किसी भी स्थिति में शाम 4.45 से पहले मैदान के पिचों पर छाया नहीं पड़ती है। जिसकी वजह से खेल में व्यवधान आने की संभावना कम हो जाती है।
इस स्टेडियम में ऊंचाई, चौड़ाई और दिशा तीनों का ध्यान रखा गया है। दिशाओं का बड़ी ही बारीकी से ध्यान रखा गया है। ऊंचाई पर शेड का डिजाइन भी इस तरह किया गया है कि शेड की छाया पिच पर नहीं पड़ती। यही नहीं इस स्टेडियम में पिच नार्थ टू साउथ है। साथ ही स्टेडियम के भीतर ईस्ट और वेस्ट में हिल एरिया है। देश का यह इकलौता स्टेडियम है जहां हिल एरिया है।
रांची पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी का होम ग्राउंड है। भारत और इंग्लैंड के बीच 19 जनवरी, 2013 को इस स्टेडियम में वनडे इंटरनेशनल मैच खेला जाना था, लेकिन इसे ICC की मंजूरी नहीं मिल पाई थी। तब बीसीसीआई की रिक्वेस्ट पर आईसीसी ने डेविड बून की अध्यक्षता में स्टेडियम के इंस्पेक्शन के लिए एक टीम भेजी। लेकिन इस टीम ने जो पाया वो चौंकाने वाला था। स्टेडियम में मौजूद सुविधाओं को देखते हुए एक बार में ही इसे आईसीसी की मंजूरी मिल गई।
ये भी पढ़ेंः- Match Preview: वनडे की फॉर्म को टी20 में भी बरकरार रखने उतरेगी विराट सेना
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
