For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs AUS: सौरव गांगुुली ने विराट सेना पर दिया बड़ा बयान, कहा- अमंगल था मंगल का दिन

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मंगलवार को हुए पहले मैच में शर्मनाक हार मिलने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष सौरभ गांगुली ने विराट सेना को सांत्वना दी है कि मैदान पर किसी का भी एक दिन खराब हो सकता है। हालांकि सौरभ गांगुली को यकीन है कि विराट सेना राजकोट में खेले जाने वाले दूसरे वनडे को जीतकर सीरीज में दमदार तरीके से वापसी करेगी।

और पढ़ें: 5 करोड़ कमाने वाले पंत ने छोड़ा 28 करोड़ कमाने वाली इस लड़की का साथ, पैसों ने रिश्ते में डाली दरार?

सौरव गांगुली का मानना है कि मंगलवार का दिन कि भारतीय टीम के लिये थोड़ा अमंगल साबित हुआ इसिलिये ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले एकदिवसीय मैच में भारतीय टीम को 10 विकेट से मिली करारी शिकस्त मिली। हालांकि भारतीय टीम अगले दो एकदिवसीय मैच में वापसी करने की पूरी क्षमता रखती है।

और पढ़ें: खुशखबरी! एक बार फिर गेंदबाजों की धुनाई करने मैदान में उतरेगी सचिन-धोनी की जोड़ी

सीरीज में वापस लौटेगी टीम इंडिया

सीरीज में वापस लौटेगी टीम इंडिया

गंगुली ने ट्वीट किया, 'ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगले दो एकदिवसीय मुकाबले शानदार होंगे। यह भारतीय टीम काफी मजबूत है। मैदान में सिर्फ एक दिन खराब होने के कारण ऐसा हुआ। टीम पहले भी ऐसी स्थिति में रही है और हमने दो साल पहले 0-2 से पिछड़ने के बाद वापसी की थी। मेरी शुभकामनाएं।'

राजकोट वनडे में नहीं खेलेंगे ऋषभ पंत, चोट की वजह से हैं बाहर

राजकोट वनडे में नहीं खेलेंगे ऋषभ पंत, चोट की वजह से हैं बाहर

गौरतलब है कि राजकोट में होने वाले दूसरे वनडे मैच से भारतीय टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत बाहर हो गये हैं। दरअसल पहले वनडे के दौरान ऋषभ पंत के सिर में पैट कमिंस की बॉल लग गई थी। जिसके चलते उन्हें काफी चक्कर आ रहे थे और इसी वजह से वह फील्डिंग के लिए नहीं उतरे थे। टीम में उनकी जगह लोकेश राहुल ने विकेटकीपिंग की थी।

बाद में बीसीसीआई ने बताया है कि उन्हें 72 घंटे की निगरानी में रखा जाएगा और वह दूसरे मैच में टीम का हिस्सा नहीं होंगे।

15 साल में पहली बार 10 विकेट से हारा भारत

15 साल में पहली बार 10 विकेट से हारा भारत

मंगलवार को खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम 255 रन पर आउट हो गई जबकि ऑस्ट्रेलिया ने डेविड वॉर्नर और आरोन फिंच की शतकीय पारियों के दम पर 10 विकेट से मैच जीता था। पिछले 15 साल में यह पहला मौका था जब भारतीय टीम को 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। भारत को आखिरी बार साउथ अफ्रीका ने 10 विकेट से मात दी थी।

भारतीय टीम राजकोट में दूसरा एकदिवसीय शुक्रवार (17 जनवरी) और बेंगलुरू में तीसरा मुकाबला रविवार (19 जनवरी) को खेलेगी।

Story first published: Thursday, January 16, 2020, 12:59 [IST]
Other articles published on Jan 16, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+