Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सामने आया कोहली-मैथ्यू वेड के बीच लड़ाई का वीडियो, आप भी देखें

कोलकाता। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे वनडे मैच का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर शेयर हो रहा है। इस वीडियो में ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर मैथ्यू वेड स्लेजिंग कर रहे हैं। गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हमेशा स्लेजिंग के लिए बदनाम रहे हैं। इतिहास गवाह है जब भी इन दोनों देशों के बीच कोई क्रिकेट सीरीज खेली जाती है, तो खेल से ज्यादा जुबानी जंग का प्रदर्शन किया जाता है।

गुरुवार कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में खेले गए पांच मैचों की सीरीज के दूसरे वन-डे में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी कर 50 ओवर में 252 रन पर ऑलआउट हुई। जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 43.1 ओवर में 202 रन पर सिमट गई। मैच में कप्तान कोहली 92 रन की शानदार पारी खेली थी।

इसे भी पढ़ेंः- चेन्नई वनडे के अगले दिन श्रीनिवासन से मिलने पहुंचे थे धोनी, जानिए क्या थी वजह?

इसी बीच टीम इंडिया के शानदार प्रदर्शन से परेशान ऑस्ट्रेलयाई टीम भारतीय टीम की पारी दौरान कप्तान विराट कोहली से उलझ गई। मामला तब हुआ जब टीम इंडिया की बल्लेबाजी के दौरान 33वें ओवर में मार्कस स्टोइनिस ने एक धीमी रफ्तार की गेंद फेंकी लेकिन स्ट्राइक पर खड़े केदार जाधव उसे हिट नहीं कर पाए और गेंद विकेटकीपर मैथ्यू वेड के दास्तानों में लगते हुए छिटक गई। जिसके बाद नॉन स्ट्राइक एंड पर खड़े विराट कोहली ने दौड़ कर 1 रन ले लिया। इस बात पर पहले स्टोइनिस ने कोहली को कुछ कहा उसके बाद मैथ्यू वेड ने विराट कोहली पर जुबानी हमला शुरू कर दिया, जो स्टंप के माइक ने पकड़ लिया।

इसे भी पढ़ेंः- Preview: बारिश के साये में सीरीज जीतने उतरेगी विराट ब्रिगेड, स्पिनर्स फिर बरपाएंगे कंगारुओं पर कहर

वेड ने कोहली से कहा, "मैं तुम्हारी तरह ड्रेसिंग रूम में परेशान हो सकता हूं और मैदान पर रो भी सकता हूं। सभी को तुम्हारे लिए दुख होगा।" हालांकि कोहली कहां चुप रहने वाले उन्होंने भी अपनी ही भाषा में जवाब दिया। कोहली ने कहा, "तुम्हारे दिमाग में जो भी बात हो मुझे उससे कोई लेना देना नहीं है। मैं मैदान पर बल्लेबाजी करते हुए रन बनाना चाहता हूं और वो रन कहीं से भी आए।"
देखें वीडियोः-

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:20 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+