For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

AUS vs IND: मेलबर्न टेस्ट में पहले दिन कायम रहा भारतीय गेंदबाजों का जलवा, बुमराह ने बताया आगे का प्लान

IND vs AUS
Photo Credit: ICC/twitter
India vs Australia 2nd Test : Jasprit Bumrah takes four wickets in Melbourne Test| वनइंडिया हिंदी

India vs Australia 2nd Test Boxing Day Jasprit Bumrah reveals Team India's future plan: नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज (Border Gavaskar Test Series) का दूसरा मैच आज से मेलबर्न के मैदान पर शुरू हुआ। मेलबर्न के मैदान पर खेले जा रहे इस मैच के पहले दिन भारतीय गेंदबाजों का जलवा देखने को मिला। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम पहली पारी में सिर्फ 195 रन ही बना सकी और ऑल आउट हो गई। वहीं भारतीय टीम के लिये तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने 56 रन देकर 4 विकेट हासिल किये तो वहीं पर आर अश्विन ने 25 रन देकर 3 विकेट हासिल किये। भारत के लिये आज के मैच में डेब्यू करने वाले मोहम्मद सिराज ने 40 रन देकर 2 विकेट हासिल किये।

वहीं पहले दिन का खेल समाप्त होने के बाद तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम का आगे का प्लान बताया। इस दौरान जब बुमराह (Jasprit Bumrah) से सवाल किया गया कि पहले टेस्ट में 36 रन पर सिमटने की याद अभी भी दिमाग में ताजा होगी तो बल्लेबाजों की योजना क्या होगी।

और पढ़ें: PAK vs NZ: 'आउट हो जा भूतनी के', बे-ओवल के मैदान पर निकोल्स की बल्लेबाजी से झल्लाये यासिर शाह

इसके जवाब में बुमराह (Jasprit Bumrah) ने कहा, 'हम इस बारे में ज्यादा नहीं सोच रहे हैं, हम एक बार में एक ही सेशन प ध्यान लगा रहे हैं। हम बल्लेबाजी में अपने दिमाग को खुला रखना चाहते हैं, हम पॉजिटिव रहना चाहते हैं, हालांकि हम नहीं चाहते कि बल्लेबाज लापरवाह हों, हालांकि इस दौरान हमारा मकसद आत्म-विश्वास से खेलन पर होगी।'

वहीं विराट कोहली की गैर मौजूदगी में टीम की कमान संभाल रहे अजिंक्य रहाणे ने आज काफी अच्छी कप्तानी की और पारी के पहले ही घंटे में अश्विन को गेंद थमा दी।

इस पर बात करते हुए बुमराह (Jasprit Bumrah) ने कहा,'जब हम सुबह बॉलिंग कर रहे थे तो विकेट पर कुछ नमी थी इसलिये जड्डू और अश्विन ने विकेट हासिल किया। हम पिच की नमी का फायदा उठाना चाहते थे और अश्विन को अच्छी उछाल मिल रही था।

और पढ़ें: AUS vs IND: सिराज को टेस्ट कैप थमाकर जानें क्या बोले रविचंद्रन अश्विन, दिया खास मैसेज

हालांकि जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने उन दावों को इंकार कर दिया जिसमें यह कहा जाता रहा है कि जब से वो टीम के साथ जुड़े हैं तबके भारतीय गेंदबाजी का प्रदर्शन विदेशों में मजबूत हो गया है। इस दौरान अश्विन ने सिराज की भी गेंदबाजी की तारीफ की और कहा सिराज ने भी गेंदबाजी में दबाव बनाने का काम किया और काफी मेहनत करने के बाद यहां तक पहुंचा। वह पहले सेशन में गेंदबाजी करने के लिये उत्सुक थे लेकिन जब उन्हें गेंदबाजी का मौका मिला तो उन्होंने नियंत्रण से गेंदबाजी की।

बुमराह (Jasprit Bumrah) ने आगे बात करते हुए कहा कि उसकी गेंद को अचानक ही मूवमेंट मिलना शुरू हुआ था और वह इसका पूरा इस्तेमाल करना चाहता था। अपना पहला टेस्ट मैच खेलते हुए उसने काफी अच्छी गेंदबाजी की और पूरे टैलेंट के साथ इसे आगे भी जारी रखेगा।

Story first published: Saturday, December 26, 2020, 21:58 [IST]
Other articles published on Dec 26, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+