For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

AUS vs IND: सिराज को टेस्ट कैप थमाकर जानें क्या बोले रविचंद्रन अश्विन, दिया खास मैसेज

IND vs AUS
Photo Credit: ICC/twitter

Australia vs India 2nd Test Boxing Day: नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज (Border Gavaskar Test Series) का दूसरा मैच बॉक्सिंग डे पर मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। एडिलेड में खेले गये पहले मैच में 8 विकेट से जीत हासिल करने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिये कप्तान टिम पेन (Tim Paine) ने दूसरे मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी के चलते ऑस्ट्रेलिया (Australia) की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुये पहली पारी में 195 रन बनाये।

वहीं भारत के लिये आज के मैच में मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) और शुबमन गिल (Shubman Gill) ने मेलबर्न के मैदान पर डेब्यू किया। जहां मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) ने पहली पारी में 2 विकेट हासिल किये तो वहीं शुबमन गिल (Shubman Gill) ने भी समझदारी भरी शुरुआत करते हुए अब तक नाबाद 28 रन बना लिये हैं।

और पढ़ें: AUS vs IND: मेलबर्न में थर्ड अंपायर से हुई गलती, टिम पेन के रन आउट पर दिया जीवनदान, छिड़ी बहस

भारतीय टीम के हेड कोच रवि शास्त्री ने जहां शुबमन गिल (Shubman Gill) को टेस्ट कैप थमाई तो वहीं पर ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (R Ashwin) ने मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) को उनकी डेब्यू कैप थमाई।

इस मौके पर अश्विन (R Ashwin) ने तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) को एक खास मैसेज भी दिया। उल्लेखनीय है कि ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर पहुंचे मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) के पिता का हाल ही में खराब तबियत के चलते निधन हो गया था, जिसके बाद सिराज (Mohammed Siraj) अपने पिता का सपना पूरा करने के लिये अंतिम संस्कार में भी नहीं पहुंच सके। ऐसे में जब सिराज (Mohammed Siraj) ने मेलबर्न के मैदान पर डेब्यू किया तो अपने पिता के सपने को पूरा करने की ओर पहला कदम बढ़ाया।

और पढ़ें: मोहम्मद आमिर के संन्यास से खराब हुई पाकिस्तान की छवि, इंजमाम उल हक ने लगाये गंभीर आरोप

भारतीय टीम के दिग्गज गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन (R Ashwin) ने सिराज (Mohammed Siraj) को डेब्यू कैप देते हुए कहा, 'तुमने प्रथम श्रेणी क्रिकेट और भारत ए के लिये खेलकर यहां तक का सफर तय किया है, तुम इस मैच में टेस्ट टीम के साथ रहोगे। तुम इस टेस्ट कैप के हकदार हो जो तुमने कमाई है।'

गौरतलब है कि भारतीय टीम के लिये जसप्रीत बुमराह ने 4 विकेट, आर अश्विन (R Ashwin) ने 3 विकेट, मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) ने 2 विकेट और रविंद्र जडेजा ने एक विकेट हासिल करने का काम किया। वहीं जब बल्लेबाजी करने के लिये भारतीय टीम उतरी तो एक बार फिर ओपनिंग बल्लेबाज रन बनाने में नाकाम रहे और पहले ही ओवर में मयंक अग्रवाल बिना खाता खोले वापस पवेलियन लौटे।

आपको बता दें कि दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने शुबमन गिल (Shubman Gill) (28) और चेतेश्वर पुजारा (7) के दम पर 36 रन बना लिये हैं।

Story first published: Saturday, December 26, 2020, 17:54 [IST]
Other articles published on Dec 26, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+