Inzamam-ul-Haq on Mohammad Amir's retirement says will create negative impact on Pakistan cricket: नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम और उसके खिलाड़ी अक्सर विवादों में रहते हैं। हाल ही में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर (Mohammad Amir) ने पीसीबी के खराब रवैये के बारे में शिकायत करते हुए अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर को अलविदा कह दिया। इसी बारे में बात करते हुए पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और पूर्व चीफ सेलेक्टर इंजमाम उल हक ने कहा है कि आमिर (Mohammad Amir) के इस तरह से संन्यास लेने के चलते पाकिस्तान क्रिकेट पर नकारात्मक असर पड़ेगा।
लाहौर में गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए इंजमाम उल हक ने कहा,'मोहम्मद आमिर (Mohammad Amir) के संन्यास का असर हमारे क्रिकेट और उसकी साख पर पड़ेगा। हालांकि इससे हमारे गेंदबाजी संसाधनों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। इस तरह की चीजें नहीं होनी चाहिये। अगर आमिर (Mohammad Amir) टीम मैनेजमेंट में एक दो लोगों से नाखुश था तो उसे मिस्बाह से सीधे बात करनी चाहिये थी और जरूरत पड़ने पर पीसीबी अधिकारियों से भी और उसके बाद ही फैसला लेना चाहिये था।'
और पढ़ें: AUS vs IND: मेलबर्न टेस्ट में ऋषभ पंत को खिलाने पर खुश नहीं गौतम गंभीर, जानें क्या बोले
गौरतलब है कि मोहम्मद आमिर (Mohammad Amir) के गेंदबाजी कोच वकार युनूस के साथ मतभेद थे लेकिन समस्या का हल नहीं निकलता तो उसे यह रास्ता अपनाना चाहिये था। मोहम्मद आमिर (Mohammad Amir) ने पीसीबी और टीम मैनेजमेंट पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि पाकिस्तान की टीम में खिलाड़ियों को दबाया जाता है और उनपर बॉसगीरी चलाई जाती है।
और पढ़ें: AUS vs IND: मेलबर्न टेस्ट से पहले रहाणे ने लैंगर को दिया करारा जवाब, वो खेलते हैं माइंडगेम
आपको बता दें कि मोहम्मद आमिर (Mohammad Amir) ने संन्यास के बाद एक वीडियो रिलीज जारी किया था कि न्यूजीलैंड दौरे पर बाहर होने का पता उन्हें सोशल मीडिया से पता चला। पाकिस्तानी टीम किसी को बाहर करने के पहले उससे बात तक नहीं करती और यह किसी भी खिलाड़ी की बेइज्जती है।