India vs Australia 2nd Test Boxing Day Rishabh Pant Created shameful record: नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच जारी बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज (Border Gavaskar Test Series) का दूसरा मैच मेलबर्न के मैदान पर खेला जा रहा है। एडिलेड में भारतीय टीम में जगह नहीं बना सके युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को मेलबर्न के मैदान पर हो रहे बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच (Boxing Day Test Match) में जगह दी गई है। ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने पहली पारी में 29 रनों की अहम पारी खेली लेकिन दूसरी पारी में फील्डिंग के दौरान वो गलती कर बैठे जिसके लिये उनकी अक्सर आलोचना होती रहती है।
मेलबर्न के मैदान पर खेले जा रहे इस मैच में भारतीय टीम ने मजबूत पकड़ बना रखी है और तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया के 6 विकेट 133 रन पर गिरा दिये हैं। भारतीय टीम ने इससे पहले 131 रनों की बढ़त हासिल की हुई थी जिसके चलते ऑस्ट्रेलिया की टीम ने दूसरी पारी में 2 रनों की बढ़त हासिल कर ली है।
और पढ़ें: AUS vs IND: रहाणे की कप्तानी के फैन हुए डेब्यू करने वाले शुबमन गिल, शतक पर जानें क्या बोले
वहीं भारतीय टीम के लिये यहां पर विकेटों की संख्या 7 भी हो सकती है, लेकिन पंत (Rishabh Pant) की गलती के चलते यह हो नहीं सका। मेलबर्न के मैदान पर तीसरे दिन जब पैट कमिंस 11 रन के स्कोर पर खेल रहे थे तो अश्विन की गेंद पर उनके बल्ले का बाहरी किनारा लगा और पंत (Rishabh Pant) ने उनका कैच छोड़ दिया। कैच छोड़ने को लेकर अश्विन ने पंत (Rishabh Pant) पर नाराजगी जताई।
वहीं मैच के दौरान कमेंट्री कर रहे पूर्व तेज गेंदबाज विवेक राजदान ने ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के कैच पकड़ने की तकनीक को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि पंत (Rishabh Pant) गेंद के पिच पर गिरने से पहले ही उठ गये थे जिसकी वजह से उनका कैच छूट गया।
और पढ़ें: AUS vs IND: रहाणे की कप्तानी के फैन हुए डेब्यू करने वाले शुबमन गिल, शतक पर जानें क्या बोले
गौरतलब है कि पैट कमिंस का कैच छोड़ने के साथ ही पंत (Rishabh Pant) ने एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। ऋषभ पंत (Rishabh Pant) साल 2018 के बाद से सबसे ज्यादा कैच छोड़ने वाले विकेटकीपर बन गये हैं। ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने पिछले 2 सालों में 11 कैच छोड़ने का काम किया है। हालांकि कुल कैचों के 85 फीसदी कैच पंत (Rishabh Pant) ने पकड़े हैं, जो कि साहा के बराबर है।
आपको बता दें कि मेलबर्न में खेले जा रहे इस टेस्ट मैच में पंत (Rishabh Pant) ने अब तक शानदार खेल दिखाया है और कुल 3 कैच लपके हैं, जिसमें टिम पेन का बेहतरीन कैच शामिल है जो जडेजा की गेंद पर पंत (Rishabh Pant) ने अतिरिक्त उछाल के बावजूद पकड़ लिया। इसमें कोई शक नहीं कि पंत (Rishabh Pant) की विकेटकीपिंग में सुधार हुआ है लेकिन अभी उन्हें और मेहनत की दरकार है।