For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

AUS vs IND: टिम पेन ने मेलबर्न में रचा इतिहास, नाम किया बड़ा रिकॉर्ड

India vs Australia 2nd Test Boxing Day tim paine creates huge record at Melbourne: नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच जारी बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज (Border Gavaskar Test Series) का दूसरा मैच मेलबर्न के मैदान पर खेला जा रहा है। बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच (Boxing Day Test Match) का दूसरा दिन एक बार फिर भारतीय खिलाड़ियों के नाम रहा। ऑस्ट्रेलिया (Australia) की ओर से पहली पारी में 195 रनों के स्कोर का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के लिये कप्तान अजिंक्य रहाणे ने नाबाद शतकीय पारी खेली और दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया (Australia) के खिलाफ 82 रनों की बढ़त हासिल कर ली है।

भारतीय टीम के गेंदबाजों ने पहले दिन शानदार गेंदबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया (Australia) की पारी को महज 195 रन ही बना सकी। वहीं इस मैच के दौरान ऑस्ट्रेलिया (Australia) के कप्तान टिम पेन ने भी इतिहास रचने का काम किया और एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

और पढ़ें: NZ vs PAK: पाकिस्तानी टीम को लगा एक और बड़ा झटका, अब टेस्ट सीरीज से बाहर हुए इमाम उल हक

टिम पेन (Tim Paine) ने मेलबर्न के मैदान पर 3 भारतीय बल्लेबाजों का कैच पकड़ने का काम किया और टेस्ट क्रिकेट में अपने 150 विकेट पूरे कर लिये हैं। इसके साथ ही पेन (Tim Paine) टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले विकेटकीपर बन गये हैं। टिम पेन (Tim Paine) ने पहले शुबमन गिल (45), चेतेश्वर पुजारा (17) और ऋषभ पंत (29) का कैच पकड़ने का काम किया।

टिम पेन (Tim Paine) ने अपने 33वें मैच में ही टेस्ट क्रिकेट के 150 विकेट पूरे किये और टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 150 विकेट पूरे करने वाले पहले खिलाड़ी बन गये हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया (Australia) के ही एडम गिलक्रिस्ट के नाम था जिन्होंने 36 मैच में यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था। इस लिस्ट में तीसरा नाम साउथ अफ्रीका के मार्क बाउचर का है जिन्होंने 38 टेस्ट मैचों में 150 विकेट हासिल किये।

और पढ़ें: AUS vs IND: ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के फ्लॉप शो पर डिफेंसिव हुए लाबुशेन, भारतीय गेंदबाजों को लेकर कही बड़ी बात

वहीं इस लिस्ट में रोड मार्श (39), ब्रैड हैडिन (40), वॉली ग्रॉट (41) और इयान हीली (47) पारियों के साथ इसमें काबिज हैं। गौरतलब है कि भारतीय टीम ने दूसरे दिन की सधी शुरुआत की थी, लेकिन 45 रन बनाने के बाद शुबमन गिल को स्टार्क ने कमिंस ने वापस पवेलियन भेज दिया। 3 रन बाद ही चेतेश्वर पुजारा भी वापस पवेलियन भेजा गया।

ऋषभ पंत (29), हनुमा विहारी (21) और रविंद्र जडेजा (नाबाद 40) रनों की पारियों की बदौलत 5 विकेट के नुकसान पर 277 रन बना लिये हैं।

Story first published: Sunday, December 27, 2020, 17:48 [IST]
Other articles published on Dec 27, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+