India vs Australia 2nd Test Boxing Day Virender Sehwag praises Ainkya Rahane Captaincy: नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज (Border Gavaskar Test Series) का दूसरा मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है, जिसमें ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। वहीं भारतीय टीम के लिये बॉक्सिंग डे पर खेले जा रहे इस टेस्ट मैच में कप्तानी कर रहे अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने पहले दिन शानदार तरीके से गेंदबाजों को रोटेट किया और ऑस्ट्रेलियाई टीम को महज 195 रनों पर समेट दिया।
भारतीय टीम के लिये तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑफ स्पिनर आर अश्विन ने मिलकर 7 विकेट हासिल किये, वहीं मेलबर्न के मैदान पर डेब्यू करने वाले मोहम्मद सिराज ने 2 विकेट हासिल किये। मेलबर्न के मैदान पर खेले जा रहे इस मैच का पहला दिन भारतीय गेंदबाजों के नाम रहा जिसे अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने कप्तानी करते हुए बड़ी चतुराई से इस्तेमाल किया।
और पढ़ें: AUS vs IND: मेलबर्न में थर्ड अंपायर से हुई गलती, टिम पेन के रन आउट पर दिया जीवनदान, छिड़ी बहस
रहाणे (Ajinkya Rahane) की कप्तानी को देखकर भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) उनके खेल के मुरीद हो गये हैं और पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद उन्होंने इस खिलाड़ी की जमकर तारीफ की। सहवाग (Virender Sehwag) ने उनकी तारीफ करते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक खास पोस्ट किया।
सहवाग (Virender Sehwag) ने लिखा, 'मेलबर्न में आज रहाणे (Ajinkya Rahane) की शानदार कप्तानी और गेंदबाजी विकल्प में कुछ उम्दा बदलाव भी देखने को मिले, इसके साथ ही मैदान पर फील्डिंग लगाने का अच्छे तरीके ने काफी मदद की और बाकी का काम गेंदबाजों ने कर दिया। अश्विन, बुमराह और मोहम्मद सिराज ने बेहतरीन गेंदबाजी की और ऑस्ट्रेलियाई टीम को पहले दिन ही 195 रनों पर ऑलआउट करते हुए देखना सुखद है। अब बल्लेबाजों के पास अच्छा मौका है कि वो इतना स्कोर बनाए कि उन्हें चौथी पारी में 36 रनों से ज्यादा रन न बनाने पड़ें।'
और पढ़ें: AUS vs IND: सिराज को टेस्ट कैप थमाकर जानें क्या बोले रविचंद्रन अश्विन, दिया खास मैसेज
गौरतलब है कि सहवाग (Virender Sehwag) ने अपनी पोस्ट में जिन 36 रनों की बात की वह एडिलेड में खेले गये पहले मैच की दूसरी पारी में 36 रन पर ऑल आउट हो जाने से जुड़ा था।
आपको बता दें कि भारतीय टीम ने मेलबर्न के मैदान पर ऑस्ट्रेलियाई पारी को 195 रन पर समेटने के बाद भारतीय टीम ने 11 ओवर तक की बल्लेबाजी की और मयंक अग्रवाल के रूप में पहला विकेट गंवाने के साथ 36 रन जोड़ लिये। मयंक अग्रवाल पहले ही ओवर में बिना खाता खोले वापस पवेलियन लौटे तो वहीं डेब्यू करने वाले शुबमन गिल ने नाबाद 28 रन बना लिए हैं।