Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL 2020: इस आईपीएल में विराट कोहली के साथ यह करना चाहते हैं केन रिचर्डसन

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी वनडे सीरीज में कंगारु टीम के मुख्य तेज गेंदबाज केन रिचर्डसन ने इच्छा जाहिर की है कि वह इस बार आईपीएल में खेलने के दौरान एक नया काम करेंगे। आईपीएल 2020 के लिये हुई खिलाड़ियों की नीलामी में केन रिचर्डसन को इस बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने 4 करोड़ रुपये में खरीदा है। केन रिचर्डसन ने साल 2016 में भी आरसीबी की ही ओर से अपना आईपीएल डेब्यू किया था। अब एक बार फिर से वह आरसीबी के खेमे से जुड़कर काफी खुश नजर आ रहे हैं।

और पढ़ें: नहीं रहे भारत के 'मेडन ओवर किंग', लगातार 21 ओवर मेडन डालने का है रिकॉर्ड

टी-20 में शानदार गेंदबाजी करने वाले ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज केन रिचर्डसन आईपीएल के दौरान आरसीबी के कप्तान विराट कोहली की लाइफ स्टाइल को काफी फॉलो करते हैं। इस बीच रिचर्डसन ने ईएसपीएन क्रिकइंफो से बात की और इंटरव्यू दिया।

और ुपढ़ें: U19 World Cup: 18 साल के अफगानी मिस्ट्री स्पिनर के सामने पस्त हुई अफ्रीका, 15 रन दे झटके 6 विकेट

विराट कोहली के साथ यह ट्राई करना चाहता रिचर्डसन

विराट कोहली के साथ यह ट्राई करना चाहता रिचर्डसन

क्रिकइंफो से बात करते हुए केन रिचर्डसन ने कहा कि वह आईपीएल के दौरान विराट कोहली की डाइट को भी फॉलो करने की इच्छा रखते हैं। इतना ही नहीं वह विराट कोहली के साथ शाकाहारी खाना भी ट्राई करना चाहते हैं।

उन्होंने कहा,'इस सीजन में वह कुछ वेगन फूड ट्राई करेंगे, क्योंकि कोहली भी वेजिटेरियन हो चुके हैं तो वह आसानी से उपलब्ध हो जाएगा।'

उल्लेखनीय है कि विराट कोहली पिछले कुछ समय से नॉन वेज खाना छोड़ चुके हैं।

विराट कोहली देते हैं हेल्थ टिप्स

विराट कोहली देते हैं हेल्थ टिप्स

रिचर्डसन ने कहा, 'विराट कोहली हमेशा टिप्स देते हैं कि कहां जाना चाहिए और साथ ही ब्रेकफास्ट भी करवाते हैं। दरअसल, उन्होंने मुझे ऑक्शन के बाद मैसेज भी किया था। उन्होंने आरसीबी में मेरा एक बार फिर से स्वागत किया और साथ ही बताया कि सुपर फूड भी तैयार है। तब मैंने कहा था मैं भी आपके साथ ब्रेकफास्ट के लिए तैयार हूं।'

गौरतलब है कि पिछले कुछ सीजन से लगातार आरसीबी की गेंदबाजी कमजोर पड़ गई है। इसको देखते हुए केन रिचर्डसन को आरसीबी की टीम ने एक बार फिर से अपने साथ जोड़ा है।

बीबीएल में किया है शानदार प्रदर्शन

बीबीएल में किया है शानदार प्रदर्शन

आपको बता दें कि आरसीबी का थिंक टैंक और कप्तान विराट कोहली केन रिचर्डसन को टीम में शामिल करने को लेकर काफी गंभीर थे। रिचर्डसन अपने टी20 करियर में अब तक 100 से ज्यादा मैच खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 8 से भी कम की औसत से रन दिये।

बिग बैश लीग में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया और फिलहाल वो 3 मैचों की वनडे सीरीज में भारत के खिलाफ खेल रहे हैं। हालांकि यह देखने लायक होगा कि केन रिचर्डसन आरसीबी की टीम के साथ दोबारा जुड़कर कैसा प्रदर्शन करते हैं।

आईपीएल 2020 सीजन 29 मार्च से से 24 मई के बीच खेला जाना है। आरसीबी को 3 अप्रैल को मुंबई के खिलाफ अपना पहला मैच खेलना है।

आरसीबी की पूरी टीम इस तरह हैं:

आरसीबी की पूरी टीम इस तरह हैं:

विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स, देवदत्त पड्डिकल, पार्थिव पटेल, आरोन फिंच, जोशुआ फिलिप, शहबाज अहमद, गुरुकीरत सिंह मान, पवन देशपांडे, मोइन अली, शिवम दुबे, क्रिस मौरिस, इसुरु उडाना, युजवेंद्र चहल, वॉशिंगटन सुंदर, पवन नेगी, उमेश यादव, नवदीप सैनी, मोहम्मद सिराज, केन रिचर्ड्सन, डेल स्टेन।

Story first published: Sunday, January 19, 2020, 17:30 [IST]
Other articles published on Jan 19, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+