
जानें कैसा रहेगा पिच और मौसम का मिजाज
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही यह सीरीज अब तक बल्लेबाजों के लिये स्वर्ग साबित होती जा रही है। वानखेड़े और राजकोट के बाद हमें बेंगलुरु में एक बार फिर रनों की बारिश देखने को मिल सकती है। पहले मैच में जहां 509 रन बने थे वहीं दूसरे मैच में 647।
मौसम की बात करें तो एक्यू वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक यह पूरी तरह साफ रहेगा और बारिश का दूर-दूर तक कोई खतरा नहीं है। मैच में आज जो भी टीम टॉस जीतेगी वह पहले गेंदबाजी करना चाहेगी क्योंकि बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम को ओस से जूझना पड़ सकता है।

रोहित-शिखर चोटिल, मैच से पहले होगा फैसला
बेंगलुरू में भारत को कुछ बदलाव करने के लिए विवश होना पड़ सकता है। धवन को बल्लेबाजी के दौरान पसलियों में गेंद लग गई थी इसी कारण वह फील्डिंग में नहीं दिखाई दिये। जबकि रोहित शर्मा के कंधे में फील्डिंग के दौरान चोट आ गई थी।
इन दोनों की चोटों को लेकर अभी तक कोई साफ खबर सामने नहीं हैं इसलिए भारतीय टीम में बदलाव की संभावना से इनकार भी नहीं किया जा सकता। धवन और रोहित में से अगर कोई एक भी बाहर होता है तो राहुल फिर सलामी बल्लेबाज के तौर पर दिख सकते हैं। यहां फिर मध्य क्रम को लेकर चिंताएं बढ़ सकती हैं।

भारी नही किसी एक टीम का पलड़ा
इस सीरीज में किस टीम का पलड़ा भारी है यह कह पाना बेहद मुश्किल होगा। भले ही भारत अपने घर में खेल रहा है लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने उसे लगातार परेशान किया है। दूसरे मैच में भी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने अच्छा खेल दिखाया लेकिन स्कोरबोर्ड पर ज्यादा रन होना उनके लिए सिर दर्द रहा।
पहले मैच में भारतीय बल्लेबाजी नहीं चली थी लेकिन दूसरे मैच में इस बल्लेबाजी क्रम ने 340 रनों का आंकड़ा छुआ। विराट कोहली, शिखर धवन और लोकेश राहुल ने बेहतरीन पारियां खेलीं वहीं रोहित शर्मा अर्धशतक से चूक गए थे।


Click it and Unblock the Notifications
