For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

टेस्ट में भारतीय टीम ने पिछले एक दशक में किया दुनिया पर राज, जीते हैं सबसे ज्यादा मैच

IND vs AUS
Photo Credit: BCCI/Twitter

India Remains on Top in Tests Best Team of Decade Who Won Most Matches: नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच जारी बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज (Border Gavaskar Test Series) में भारतीय टीम ने मेलबर्न में जबरदस्त वापसी करते हुए कंगारू टीम को 8 विकेट से हराकर जीत हासिल की। एडिलेड में मिली शर्मनाक हार के बाद भारतीय टीम ने जिस तरह से विराट कोहली, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी की गैरमौजूदगी में ऑस्ट्रेलियाई टीम को हर विभाग में पटखनी दी वो दर्शाता है कि टेस्ट प्रारूप में भारतीय टीम का एक अलग ही रूप नजर आता है और वो दुनिया की बेस्ट टीमों में क्यों शामिल है।

हालांकि आपको इस बारे में शायद ही जानकारी होगी कि भारतीय टीम ने पिछले एक दशक के दौरान टेस्ट क्रिकेट में दुनिया भर में अपना दबदबा बनाने का काम किया और टेस्ट में दुनिया की बेस्ट टीम बनी। आंकड़ों पर नजर डालें तो भारतीय टीम ने पिछले एक दशक के दौरान 97 मैच खेले जिसमें उन्होंने 49 मैचों में जीत हासिल की तो वहीं पर 19 मैच ड्रॉ कराये। इस दौरान भारतीय टीम को सिर्फ 29 मैचों में हार का सामना करना पड़ा।

और पढ़ें: AUS vs IND: सिडनी टेस्ट में डेब्यू करेंगे टी नटराजन, उमेश की जगह टीम में हुए शामिल

भारतीय टीम के जीत प्रतिशत की बात करें तो वो इस दौरान 50.51 प्रतिशत रहा, वहीं हार प्रतिशत की बात करें तो भारतीय टीम को 29.89 प्रतिशत रहा। वहीं पिछले एक दशक में 103 मैच खेलने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 51.45 प्रतिशत मैचों में जीत हासिल की जबकि 33 प्रतिशत मैचों में हार का सामना किया।

ऑस्ट्रेलियाई टीम को पिछले एक दशक के दौरान 54 मैचों में जीत, 34 मैचों में हार और 16 मैचों में ड्रॉ का सामना किया। उल्लेखनीय है कि साउथ अफ्रीका की टीम इस लिस्ट में 49 प्रतिशत के साथ तीसरे नंबर पर, इंग्लैंड की टीम 45 प्रतिशत के साथ चौथे नंबर पर तो वहीं न्यूजीलैंड की टीम 43 प्रतिशत जीत के साथ पांचवे नंबर पर काबिज है।

भारतीय टीम ने अपने घर पर खेले गये मैचों में से 77 प्रतिशत मैचों में जीत हासिल की है, जबकि विदेशी सरजमीं पर खेले गये 30 प्रतिशत मैचों में ही जीत हासिल कर सकी है। वहीं ऑस्ट्रेलिया (Australia) की बात करें तो उसने घरेलू सरजमीं पर 69 प्रतिशत मैचों में जीत हासिल की है जबकि विदेशी सरजमीं पर 33 प्रतिशत मैचों में जीत हासिल की।

और पढ़ें: Test Championship के लिये भारत-ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड में फंसा पेंच, जानें क्या है फाइनल का गणित

गौरतलब है कि साउथ अफ्रीकी टीम ने अपने घर में 63 प्रतिशत तो विदेशों में 31 प्रतिशत मैचों में जीत हासिल की, वहीं इंग्लैंड की टीम ने घर में 58 प्रतिशत तो विदेशों में 28 प्रतिशत मैचों में जीत हासिल की। न्यूजीलैंड ने भी घरेलू मैचों में 57 प्रतिशत जीत हासिल की जबकि विदेशों में उसका प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है।

Story first published: Thursday, December 31, 2020, 16:34 [IST]
Other articles published on Dec 31, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+