INDvAUS: 11 साल बाद क्रिकेट में हुआ यह कमाल, जानिए कोहली को पछाड़कर डेविड वार्नर ने ऐसा क्या किया?
बेंगलुरू। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बेंगलुरु में खेले जा रहे चौथे वनडे में ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने शानदार शतक जमाया। संयोग से डेविड वॉर्नर के करियर का यह 100वां मैच भी था। क्रिकेट इतिहास में 11 साल बाद ऐसा मौका आया है जब वनडे में किसी बल्लेबाज ने अपने 100वें मुकाबले में शतक जड़ा है। इसके पहले आखिर बार वेस्टइंडीज के रामनरेश सरवन ने 2006 में ऐसा करिश्मा किया था।
वर्ल्ड क्रिकेट में डेविड वॉर्नर सहित आठ बल्लेबाज 100वें मैच में शतक जमाने का कारनामा कर चुके हैं। सबसे पहले वेस्टइंडीज के महान सलामी बल्लेबाज गार्डन ग्रीनिज ने 1988 में सबसे पहले 100वें मैच में शतक जमाया था। इस सूची में
पढ़ें भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे वनडे का LIVE CRICKET SCORE अपडेट
- क्रिस कैर्न्स 1999
- युसूफ 2002
- कुमार संगकार 2004
- क्रिस गेल 2004
- मार्क ट्रेस्कोथिक 2005
- रामनरेश सरवन 2006
- डेविड वॉर्नर 2017
के नाम शामिल हैं। इसके अलावा वॉर्नर ने 100 मैचों के बाद सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में विराट कोहली को भी पीछो छोड़ दिया। 100 मैचों के बाद हाशिम आमला (16) ने सबसे ज्यादा शतक लगाए हैं। वहीं अब वॉर्नर के नाम 100 मैचों के बाद 14 शतक हो गए हैं। कोहली ने 100 मैचों में 13 शतक लगाए थे। वॉर्नर सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में भारत के विस्फोटक ओपनर रोहित शर्मा (13) से भी आगे निकल गए और युवराज (14) की बराबरी कर ली।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
