बेंगलुरू। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच वनडे मैचों की सीरीज का चौथा मैच बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में बुधवार दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से खेला जाएगा। इंदौर वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराकर भारत सीरीज में अजेय (3-0) बढ़त बना चुका है। विराट कोहली की अगुआई वाली भारतीय टीम शनदार लय में है। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया को चौथे वनडे में जीत हासिल करना आसान नहीं होगा। हालांकि ऑस्ट्रेलिया चौथा वनडे हर हाल में जीतना चाहेंगी। क्योंकि ये हार ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के इतिहास की सबसे शर्मनाक हार हो सकती है।
दरअसल ऑस्ट्रेलियाई टीम अगर भारतीय टीम से बेंगलुरू में हार गई तो वनडे में ये उसकी लगातार 7वीं हार होगी। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के इतिहास में कोई भी टीम अबतक लगातार 7 वनडे मैच नहीं हारी है। वैसे विदेशी धरती की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया को पिछले 14 मैचों से वनडे मैच में जीत नसीब नहीं हुई है। हालांकि इस बीच दो वनडे मैच बेनतीजा रहे थे। कुल मिलाकर गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया पर सबसे शर्मनाक हार का खतरा मंडरा रहा है।
इसे भी पढ़ेंः- Preview: कंगारुओं के आत्मसम्मान को चकनाचूर करने उतरेगी विराट सेना
टीम इंडिया का पलड़ा भारी
बेंगलुरू के मैदान पर टीम इंडिया का प्रदर्शन बेहद ही अच्छा रहा है। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में टीम इंडिया पिछले 14 सालों से एक भी वनडे मैच नहीं हारी है। हालांकि इस मैदान पर टीम इंडिया को आखिरी हार ऑस्ट्रेलिया के हाथों मिली थी। साल 2003 में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को इस मैदान पर हराया था। लेकिन उसके बाद से टीम इंडिया बेंगलुरू में खेले गए 6 में से 5 मैच जीती, जबकि एक मैच इंग्लैंड के खिलाफ टाई रहा।
सीरीज पर हो चुका है भारत का कब्जा
गौरतलब है कि बारिश के प्रभावित पहला वनडे भारतीय टीम ने 26 रनों से जीता था। जिसके बाद दूसरा वनडे 50 रनों से जीतकर कंगारुओं को चारो खाने चित कर दिया था। इंदौर में खेले गए तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराकर भारत सीरीज में अजेय (3-0) बढ़त बना चुका है।
इसे भी पढ़ेंः- स्मिथ के दोस्तों की वजह से हार रही ऑस्ट्रेलियाई टीम? वार्नर ने किया बचाव