For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

AUS vs IND: चोटों से जूझ रही भारतीय टीम पर गिलक्रिस्ट ने उठाये सवाल, कहा- कुछ तो गड़बड़ है

India vs Australia Adam Gilchrist raises questions over so many Injuries from Indian Team: नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच जारी बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज (Border Gavaskar Test Series) का चौथा मैच ब्रिस्बेन में गाबा के मैदान पर खेला जा रहा है, हालांकि लगातार खिलाड़ियों के चोटिल होने की समस्याओं से जूझ रही भारतीय टीम की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार से शुरू हुए निर्णायक टेस्ट मैच में भारतीय टीम के तेज गेंदबाज नवदीप सैनी (Navdeep Saini) ग्रोइन इंजरी का शिकार हुए जिसके बाद उन्हें वापस पवेलियन लौटना पड़ा। नवदीप सैनी (Navdeep Saini) भारतीय टीम के 10वें खिलाड़ी बने जो कि अब तक इस दौरे पर चोटिल हो चुके हैं।

वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट (Adam Gilchrist) ने लगातार चोट से जूझ रही भारतीय टीम पर सवाल उठाते हुए कहा कि इंडियन टीम ने सीरीज में जिस तरह से खेल दिखाया है उससे उनके जज्बे को लेकर सवाल नहीं किया जा सकता, हालांकि टीम मैनेजमेंट को इस बात का पता जरूर लगाना चाहिये कि आखिर क्या कारण है जो भारतीय टीम के इतने खिलाड़ी चोटिल हो रहे हैं।

और पढ़ें: अब भारत में बैठे-बैठे जीत सकते हैं अमेरिका के एक बिलियन डॉलर

फॉक्सस्पोर्टस से बात करते हुए गिलक्रिस्ट (Adam Gilchrist) ने कहा,'भारतीय टीम ने इस दौरे पर जिन कठिन परिस्थितियों का सामना किया वह काफी मुश्किल थी, उसे देखते हुए उनका प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। हालांकि उन्हें यह पता करने की जरूरत है कि आखिरकार उनके इतने खिलाड़ी क्यों चोटिल हुए हैं। यह ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी की बदौलत तो नहीं है, क्योंकि उनके खिलाड़ियों को मांसपेशियों में खिंचाव जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ा है। ऐसे में उन्हें जरूरत है कि वो पता करें कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है, क्या चीजें उनके नियंत्रण में हो सकती थी।'

इस दौरान गिलक्रिस्ट (Adam Gilchrist) ने साफ किया कि आप भारतीय टीम के जज्बे को लेकर सवाल नहीं उठा सकते,उन्होंने साबित कर दिया है कि वो आसानी से हार मानने वाली टीम नहीं है।

और पढ़ें: ENG vs SL: गाले टेस्ट में रूट के बल्ले से हुई रनों की बारिश, शतक लगा बनाई मजबूत बढ़त

गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम के अब तक 10 खिलाड़ी चोटिल हो गये हैं, जिसमें मोहम्मद शमी, उमेश यादव, रवींद्र जडेजा, हनुमा विहारी, केएल राहुल, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, नवदीप सैनी (Navdeep Saini), मयंक अग्रवाल और ऋषभ पंत शामिल हैं। हालांकि ऋषभ पंत और मयंक अग्रवाल गाबा में खेले जा रहे आखिरी टेस्ट मैच का हिस्सा हैं।

Story first published: Friday, January 15, 2021, 22:30 [IST]
Other articles published on Jan 15, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+