Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IND vs AUS: रिकी पोंटिंग ने की भविष्यवाणी, बताया कौन बनेगा वनडे सीरीज का विजेता, यह खिलाड़ी होगा अहम

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज मंगलवार से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम से होगा। इस सीरीज को लेकर सभी की निगाहें इस बात पर हैं कि कौन इसका विजेता बनेगा। दोनों ही टीमें घरेलू सत्र में शानदार प्रदर्शन करने के बाद मैदान पर उतर रही हैं और दोनों ही टीमों के पास मैच विनर खिलाड़ी हैं। जहां भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के हाथों मिली हार का बदला लेने की कोशिश करेगी वहीं कंगारू टीम घरेलू सत्र की शानदार फॉर्म को जारी रखने की कोशिश करेगी। सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया को 2 बार विश्व कप जिताने वाले कंगारू कप्तान रिकी पोंटिंग का मानना है कि मौजूदा दौरे पर पहुंची ऑस्ट्रलियाई टीम भारत को उसके घर में धूल चटाने में सक्षम है।

और पढ़ें: मैच शुरु होने से पहले इन 2 तरीकों से ले ऑनलाइन टिकट, जानें क्या है प्रक्रिया

रिकी पोंटिंग ने कहा कि एरॉन फिंच की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत को उसी के घर में हरा सकती है और तीन मैचों की वनडे सीरीज को जीत कर अपने घर लौट सकती है।

और पढ़ें: INDvAUS: ऋषभ पंत को लेकर बार-बार सवाल पूछने पर भड़के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़, पत्रकार को डांटा

रिकी पोंटिंग ने कहा- ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत को उसके घर में चटा सकती है धूल

रिकी पोंटिंग ने कहा- ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत को उसके घर में चटा सकती है धूल

हाल ही में ट्विटर पर अपना अकाउंट शुरु करने वाले रिकी पोंटिंग ने फैन्स के साथ एक सवाल-जवाब सेशन किया। इस सेशन के दौरान पोंटिंग ने सवाल का जवाब देते हुए कहा कि ऑस्ट्रेलिया भारत को 2-1 से हराकर सीरीज जीतेगा।

पोंटिंग ने ट्विटर पर कहा, ' विश्व कप में शानदार खेल और घरेलू क्रिकेट में जबरदस्त समर सेशन बिताने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम का आत्म-विश्वास चरम पर है, मुझे लगता है कि ऑस्ट्रेलिया 2-1 से सीरीज जीतेगा। हालांकि भारत अपने घर में मिली पिछली सीरीज हार का बदला जरूर लेना चाहेगा।'

सीरीज में Key-प्लेयर साबित होगा यह खिलाड़ी

सीरीज में Key-प्लेयर साबित होगा यह खिलाड़ी

भारत दौरे पर पहली बार टीम के साथ आ रहे मार्नस लाबुशाने को लेकर रिकी पोंटिंग ने कहा कि उन्होंने टेस्ट में दमदार प्रदर्शन कियाा है और उसी के दम पर वनडे टीम का हिस्सा बने हैं। मुझे लगता है कि वह इस सीरीज में अहम खिलाड़ी साबित होंगे।

पूर्व कप्तान ने कहा, 'मुझे लगता है कि वह मध्य क्रम में ऑस्ट्रेलिया के लिए अच्छा काम करेंगे। वह स्पिन के शानदार खिलाड़ी हैं, विकेटों के बीच में भी अच्छा दौड़ते हैं। फील्डिंग भी शानदार करते हैं और अच्छी खासी लेग स्पिन भी कर सकते हैं। वह ओवरऑल पैकेज हैं।'

ऑस्ट्रेलिया ने पिछले दौरे पर भारत को 3-2 से दी थी मात

ऑस्ट्रेलिया ने पिछले दौरे पर भारत को 3-2 से दी थी मात

गौरतलब है कि भारत दौरे पर आई ऑस्ट्रेलिया ने समर के दौरान जारी हुए घरेलू सत्र में शानदार प्रदर्शन किया और अपने घर पर पहले श्रीलंका, फिर पाकिस्तान और न्यूजीलैंड का सूपड़ा साफ किया। एरॉन फिंच की कप्तानी में आई ऑस्ट्रेलियाई टीम का आत्म-विश्वास चरम पर है।

फिंच की ही कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को पिछले साल उसके घर में 2-0 से पिछड़ने के बावजूद 3-2 से हराया था। सीरीज का पहला मैच मंगलवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जायेगा।

Story first published: Monday, January 13, 2020, 16:35 [IST]
Other articles published on Jan 13, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+