For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

AUS vs IND: स्मिथ ने किया गाबा में जीत की रणनीति का खुलासा, बताया- क्या है आखिरी दिन का प्लान

India vs Australia brisbane Test Steve Smith reveals Aussies final Day strategy in Gaba test against India: नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच जारी बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज (Border Gavaskar Test Series) का आखिरी मैच रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। भारतीय टीम को इस मैच में जीत के लिये आखिरी दिन 324 रनों की दरकार है जबकि मैच को ड्रॉ करने के लिये उसे 98 ओवर तक बल्लेबाजी करनी है। भारतीय टीम के लिये यह दोनों ही नतीजे लाभदायक हैं क्योंकि दोनों ही हालात में वह बॉर्डर-गावस्कर सीरीज को रिटेन करने में कामयाब होगी। फिलहाल दोनों टीमें सीरीज में 1-1 की बराबरी पर हैं। हालांकि ऑस्ट्रेलियाई टीम को इस मैच सिवाय जीत के दूसरा कोई भी रिजल्ट गंवारा नहीं गुजरेगा।

इसके देखते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम गाबा में खेले जा रहे टेस्ट मैच के आखिरी दिन खास प्लानिंग के साथ उतरने वाली है। इस बात का खुलासा करते हुए ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ (Steve Smith) ने कहा कि सभी को इस पिच पर धैर्य बनाकर खेलने की जरूरत है और यह पिच खुद ही आपका काम कर देगी।

और पढ़ें: घर बैठे आप भी कमा सकते हैं अरबों रूपए, अपनाए ये तरीका

उल्लेखनीय है कि मैच का चौथा दिन बारिश की वजह से बाधित रहा जिसके चलते आखिरी सत्र का खेल ठीक से नहीं हो सका, वहीं मौसम विभाग की मानें तो मंगलवार को सोमवार की तुलना में 20 प्रतिशत ज्यादा (80 प्रतिशत) बारिश होने की संभावना है तो ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि मैच के आखिरी दिन का खेल भी पूरा नहीं हो सकेगा। ऐसे में भारतीय टीम को भी सिर्फ संयम बनाकर खेलने की जरूरत है।

चौथे दिन का खेल समाप्त होने के बाद स्मिथ (Steve Smith) ने गाबा की पिच के बारे में बात करते हुए कहा,' मेरे हिसाब से गाबा की पिच सिडनी के मुकाबले काफी अलग है। चौथे दिन की गेंदबाजी देखें तो यहां पर बॉल उछल रही थी और हम सिर्फ अच्छे इलाकों में गेंदबाजी करें तो रिजल्ट हमारे फेवर में होगा। हमें धैर्य रखने की जरूरत है। बारिश के बारे में हमे कुछ नहीं पता, हम मौसम वैज्ञानिक नहीं हैं कि हम इसका अनुमान लगा सकें। मैच अहम मोड़ पर है और इस मैदान पर भारतीय बल्लेबाजों ने भी अच्छी बल्लेबाजी की।

स्मिथ (Steve Smith) ने सिडनी मैच को याद करते हुए कहा कि हमें नहीं पता कि हमने वहां पर क्या चूक की और किस गति पर गेंदबाजी करने के चलते मैच ड्रॉ रहा, हालांकि हमें गाबा का पता है कि हमें यहां किस गति और किन एरियाज में बॉलिंग कर मैच को वापस लेना है। हम उम्मीद करते हैं कि हम मौके को भुना सकें।

और पढ़ें: AUS vs IND: गाबा में इतिहास रचने के बाद सिराज ने किया खुलासा, बताया- कैसे रहाणे ने की मदद

आपको बता दें कि चौथे दिन की समाप्ति पर मिशेल स्टार्क मुश्किलों में नजर आये थे जिस पर स्मिथ (Steve Smith) ने कहा कि उन्हें हैमस्ट्रिंग में थोड़ी समस्या है और मेडिकल स्टाफ लगातार उनका इलाज कर रहे हैं। स्मिथ (Steve Smith) ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि वो पहले भी चोट से उबरकर टीम के लिये खेले हैं और अच्छा प्रदर्शन करके दिखाया। स्मिथ (Steve Smith) को उम्मीद है कि वह आखिरी दिन भी कमाल की गेंदबाजी करते नजर आयेंगे।

Story first published: Monday, January 18, 2021, 22:38 [IST]
Other articles published on Jan 18, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+