For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs AUS: इस ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने बताया भारत क्यों नही जीत पा रहा कोई भी ICC टूर्नामेंट

नई दिल्ली। भारत दौरे पर आई ऑस्ट्रेलिया टीम के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ ने भारतीय कप्तान विराट कोहली के बारे में बात करते हुए बताया कि आखिरकार क्यों विराट सेना को 2013 के बाद किसी भी आईसीसी टूर्नामेंट में जीत हासिल करने में नाकाम रही। इस दौरान स्टीव वॉ ने उम्मीद जताई जब भारतीय क्रिकेट टीम इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी तो दोनोंं टीमों के बीच खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज को दुनिया काफी लंबे समय तक याद रखेगी।

भारतीय टीम ने अपने पिछले ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर 71 साल के इंतजार को खत्म करते हुए पहली बार ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में हराया और टेस्ट क्रिकेट इतिहास में पहली बार सीरीज जीती थी।

और पढ़ें: INDvNZ: न्यूजीलैंड दौरे के लिए इस दिन होगा भारतीय टीम का ऐलान, क्या वापस लौटेंगे धोनी

हालांकि उस वक्त टीम में स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर जैसे दिग्गज बल्लेबाज बॉल टैम्पिरिंग विवाद के बाद बैन झेल रहे थे और प्लेइंग इलेवन में मौजूद नहीं थे। स्टीव वॉ ने उम्मीद जताई कि जब भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी तो इस बार डे-नाइट टेस्ट भी जरूर खेलेगी।

और पढ़ें: IND vs AUS: भारत दौरे पर पहुंचे एरॉन फिंच ने बताया कब लेंगे क्रिकेट से संन्यास

स्टीव वॉ ने बताया भारत क्यों नही जीत रहा आईसीसी का कोई टूर्नामेंट

स्टीव वॉ ने बताया भारत क्यों नही जीत रहा आईसीसी का कोई टूर्नामेंट

स्टीव वॉ ने 2013 से भारत के कोई भी आईसीसी टूर्नामेंट न जीत पाने का कारण बताया और कहा कि सिर्फ धैर्य से ही आप ऐसे टूर्नामेंट में जीत हासिल कर सकते हैं।

स्टीव वॉ ने कहा,' किसी भी बड़े टूर्नामेंट को जीतने के लिये आपको संयम बनाये रखना होता है। यह आसान काम नहीं है। क्योंकि जब आप ऐसा कर रहे होते हैं तो उसे आप उसे फॉर ग्रान्टेड ले लेते हैं। भारत हमेशा से मजबूत टीम रही है। आगामी विश्व कप में भी वह दावेदर बनकर उतरेगी। लेकिन अगर उसे जीतना है तो संयम बनाकर रखना होगा जो कि वह 2013 से बना पाने में नाकाम रही है।'

यादगार होगी भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज

यादगार होगी भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज

वॉ ने कहा, ‘ भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हमेशा शानदार श्रृंखला होती है। यह परंपरा बन गयी है। मुझे लगता है यह शानदार श्रृंखला होगी। हर कोई इसका इंतजार कर रहा है। इसमें कोई शक नहीं कि इससे (वॉर्नर और स्मिथ) की वापसी से टीम काफी मजबूत होगी।'

वॉ ने भारत के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के लिए यहां पहुंचने के बाद कहा ‘इसमें कोई शक नहीं कि अभी भारत के पास दुनिया की सबसे बेहतर संपूर्ण टीम है। वह इस चुनौती का इंतजार कर रहे होंगे। यह ऐसी श्रृंखला होगी जिसे लोग लंबे समय तक याद करेंगे।'

वनडे सीरीज से शुरू हो जायेगी विश्व कप की तैयारी

वनडे सीरीज से शुरू हो जायेगी विश्व कप की तैयारी

इस एकदिवसीय श्रृंखला के दौरान यह पता चल सकता है कि भारतीय टीम इस ऑस्ट्रेलिया दौरे पर दिन रात्रि टेस्ट मैच खेलेगी या नहीं। कोहली की कप्तानी वाली टीम ने पिछले दौरे पर नवंबर में गुलाबी गेंद से टेस्ट मैच खेलने में झिझक दिखायी थी। वॉ का मानना है कि इस बार भारत के लिए दिन-रात्रि टेस्ट के लिए मना करना मुश्किल होगा और कोहली को यह चुनौती स्वीकार करनी चाहिए।

वॉ ने कहा, ‘ किसी भी टीम के लिए ऑस्ट्रेलिया में दिन-रात्रि का टेस्ट क्रिकेट खेलना चुनौतीपूर्ण होता है। विराट कोहली की तरह का खिलाड़ी इसका स्वागत और चुनौती स्वीकार करना पसंद करेगा। अगर आप दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम है तो आप हर टीम के खिलाफ किसी भी परिस्थिति में जीतना चाहते हैं। भारत को यह चुनौती स्वीकार करनी चाहिए।'

शानदार लय में है भारत-ऑस्ट्रेलिया

शानदार लय में है भारत-ऑस्ट्रेलिया

अगामी एकदिवसीय श्रृंखला के बारे में पूछे जाने पर वॉ ने कहा कि भारतीय टीम का पलड़ा भारी रहेगा। पिछले साल ऑस्ट्रेलिया ने हालांकि पांच मैचों की श्रृंखला में भारत को हराया था।

टीम के सबसे सफल कप्तानों में शामिल इस पूर्व खिलाड़ी ने कहा, ‘‘दोनों टीमें प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेलने के लिए जानी जाती है, दोनों दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम है। टीम में मार्नस लाबुशेन भी है जो शानदार लय में हैं।''

वॉर्नर-स्मिथ के बिना भी भारत को चटा चुके हैं धूल

वॉर्नर-स्मिथ के बिना भी भारत को चटा चुके हैं धूल

विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम ने एकदिवसीय श्रृंखला में 0-2 से पिछड़ने के बाद भारत को 3-2 से हराया था। इस श्रृंखला में भी टीम वॉर्नर और स्मिथ के बिना भारत आयी थी।

वॉ ने कहा, ‘‘ केप टाउन (2018) में जो हुआ (गेंद से छेड़छाड़) उससे टीम ने सही तरीके से वापसी की। मुझे नहीं लगता कि भारत में कभी भी आपका पलड़ा भारी रहेगा लेकिन टीम पिछले दौरे से आत्मविश्वास हासिल करेगी। यह शानदार जीत थी।

उन्होंने कहा, ‘‘ इस जीत से टीम का आत्मविश्वास बढ़ा था कि वे किसी को भी हरा सकते है। लेकिन भारतीय टीम जीत की दावेदार होगी।

Story first published: Tuesday, January 14, 2020, 18:59 [IST]
Other articles published on Jan 14, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+