For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

AUS vs IND: गाबा में 5 विकेट लेने के बाद भावुक हुए मोहम्मद सिराज, बुमराह ने लगाया गले

IND vs AUS
Photo Credit: ICC/twitter

India vs Australia Gaba Test mohammad Siraj gets Emotional after having 5 wicket haul: नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच ब्रिस्बेन के गाबा स्टेडियम में बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज (Border Gavaskar Test Series) का चौथा और आखिरी मैच खेला जा रहा है। इस मैच के चौथे दिन भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) और शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) ने शानदार गेंदबाजी की और ऑस्ट्रेलिया को न सिर्फ तेजी से रन बनाने से रोका बल्कि चौथी पारी में एक बड़ा स्कोर देने से दूर रखा। मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) ने गाबा में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में 73 रन देकर 5 विकेट हासिल किये तो वहीं शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) ने भी 4 विकेट हासिल करने का कारनामा किया।

उल्लेखनीय है कि मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर ही टेस्ट क्रिकेट में अपना टेस्ट डेब्यू किया और सीरीज में 13 विकेट चटकाकर भारत के लिये डेब्यू सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले गेंदबाज बने। वहीं गाबा में लिया गया यह उनके करियर का पहला 5 विकेट हॉल है।

और पढ़ें: घर बैठे आप भी कमा सकते हैं अरबों रूपए, अपनाए ये तरीका

मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) के इस कारनामे को करने के बाद खेल जगत के दिग्गज खिलाड़ी इस गेंदबाज की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं, वहीं ऑस्ट्रेलिया को ऑल आउट करने के बाद मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) भावुक हो गये। अपनी गेंदबाजी के दौरान मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) ने मार्नस लाबुशेन, मैथ्यू वेड, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क और जोश हेजलवुड का विकेट लेकर अपना पहला 5 विकेट हॉल पूरा किया।

ऑस्ट्रेलियाई पारी का अंत करने के बाद सिराज (Mohammed Siraj) ने टीम को पवेलियन की ओर लीड किया और जैसे ही उन्होंने बाउंड्री लाइन पार की तो वहां पर खड़े जसप्रीत बुमराह ने उन्हें गले लगा लिया।

और पढ़ें: AUS vs IND: डेब्यू सीरीज में सिराज ने तोड़ा जवागल श्रीनाथ का रिकॉर्ड, 2 रन से बचा 53 साल पुराना कारनामा

गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बुमराह और सिराज (Mohammed Siraj) दोनों को ही नस्लीय टिप्पणियों का सामना करना पड़ा है और इस मैच में चोटिल होने की वजह से बुमराह बाहर बैठे तो गेंदबाजी आक्रमण को लीड करने की जिम्मेदारी सिराज (Mohammed Siraj) के कंधों पर थी। ऐसे में बुमराह का उन्हें गले लगाना काफी मायने रखता है।

वहीं बुमराह के सिराज (Mohammed Siraj) को गले लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया जिसे आईसीसी और बीसीसीआई ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है।

देखें वीडियो:

Story first published: Monday, January 18, 2021, 16:56 [IST]
Other articles published on Jan 18, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+