For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs AUS: अख्तर ने बताया क्यों ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में संघर्ष करेगी विराट सेना

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट टीमों के बीच पिछले कुछ सालों में जिस तरह की मैदानी जंग देखने को मिली है उससे अगले महीने होने वाली 4 मैचों की टेस्ट सीरीज पर दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों की नजरें बनी हुई है। दुनिया की सबसे शानदार टीमों की बात करें तो उसमें इंग्लैंड के साथ भारत और ऑस्ट्रेलिया का नाम भी टॉप में आता है। इसके चलते ऑस्ट्रेलियाई परिस्थितियों में इन दोनों टीमों के बीच होने वाली इस जंग को देखने का और भी मजा आता है।

और पढ़ें: IND vs AUS: क्या एडिलेड से गाबा शिफ्ट करना चाहिये पहला मैच, जानें क्या बोले हेजलवुड

पिछली बार 2 साल पहले जब भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर आई थी तो विराट सेना ने 4 मैचों की इस सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया था जिसके बाद इस साल ऑस्ट्रेलियाई टीम उस हार का बदला चुकता करने उतरेगी। हालांकि इस साल भारतीय टीम के लिये उस कारनामे को दोहरा पाना थोड़ा मुश्किल नजर आ रहा है। भारतीय टीम के सामने ऑस्ट्रेलिया की मजबूत टीम के अलावा कप्तान विराट कोहली की गैर मौजूदगी भी बड़ी चुनौती बनने वाली है, जिसके चलते भारत को जीत के लिये काफी दम लगाना होगा।

और पढ़ें: PSL 2020: चैम्पियन बनने के बाद वसीम अकरम ने डीन जोन्स को किया याद, कहा- जॉब डन कोच

कोहली की गैरमौजूदगी में रोहित बनें कप्तान

कोहली की गैरमौजूदगी में रोहित बनें कप्तान

उल्लेखनीय है कि विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा जनवरी के महीने में अपने पहले बच्चे के जन्म का इंतजार कर रहे हैं, जिसके चलते बीसीसीआई ने कोहली को एडिलेड में खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच के बाद भारत लौटने की इजाजत दे दी है जिसका मतलब है कि भारतीय टीम के पास अगले 3 मैचों के लिये न सिर्फ बल्लेबाज कोहली बल्कि कप्तान कोहली भी मौजूद नहीं होंगे।

इस बारे में बात करते हुए पाकिस्तान के दिग्गज गेंदबाज शोएब अख्तर का मानना है कि कोहली की गैरमौजूदगी में रोहित शर्मा को कप्तानी करनी चाहिये।

उन्होंने कहा,'रोहित शर्मा भारत के महानतम बल्लेबाजों में से एक हैं। वह पिछले काफी समय से कप्तानी के लिये पूरी तरह से तैयार हैं। ऐसे में अगर रोहित को यह मौका मिलता है तो वह इसका पूरा फायदा उठाना चाहेगा और मुश्किल परिस्थितियों में जीत दिलायेगा। उनमें कप्तानी की प्रतिभा है जिसका वो पूरा इस्तेमाल करना चाहेंगे।'

कोहली के बिना भी ऑस्ट्रेलिया को हराने का दम रखती है टीम इंडिया

कोहली के बिना भी ऑस्ट्रेलिया को हराने का दम रखती है टीम इंडिया

अख्तर का मानना है कि विराट कोहली की गैरमौजूदगी में भी भारतीय टीम के पास ऑस्ट्रेलिया को हराने की काबिलियत है लेकिन अगर उसका मध्यक्रम कंगारूओं के सामने नाकाम रहा तो टीम संघर्ष करती नजर आ सकती है।

न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए शोएब अख्तर ने कहा,' मेरी राय में भारत के पास ऑस्ट्रेलिया में दोबारा सीरीज जीतने की काबिलियत है। हालांकि अगर मध्यक्रम प्रदर्शन करने में नाकाम रहता है तो मुझे यग टीम संघर्ष करती नजर आती है। मेरे समेत दुनिया भर के लोग इस सीरीज का इंतजार कर रहे हैं।'

डे नाइट टेस्ट में जीत हासिल करना भारत के लिये होगा सबसे मुश्किल

डे नाइट टेस्ट में जीत हासिल करना भारत के लिये होगा सबसे मुश्किल

गौरतलब है कि टेस्ट सीरीज की शुरुआत एडिलेड के मैदान पर पिंक बॉल टेस्ट मैच के साथ होगी और अख्तर का मानना है कि भारत के लिये डे नाइट टेस्ट में जीत हासिल करना सबसे बड़ा चैलेंज होगा।

उन्होंने कहा,' पूरी टेस्ट सीरीज के दौरान भारत के लिये डे नाइट टेस्ट मैच जीतना सबसे मुश्किल होगा। अगर भारत इन परिस्थितियों में अच्छा खेलती है तो कुछ कहा नहीं जा सकता। पहले टेस्ट मैच की पहली 2 पारियां साफ कर देंगी कि यह सीरीज किस ओर जा रही है। विदेशी पिचों पर अपना कंट्रोल बनाने के लिये आप 2-3 पारियों से ज्यादा समय नहीं ले सकते। यहां पर आपको शरीर के पास से खेलना होगा। आप अपना बल्ला फेंक नहीं सकते।'

Story first published: Wednesday, November 18, 2020, 19:55 [IST]
Other articles published on Nov 18, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+