Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर राहुल को याद आये धोनी, कही दिल छू लेने वाली बात

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच शुक्रवार से शुरू होने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज से पहले विराट सेना तैयारियों में जुटी हुई है। यूं तो भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने टीम के लिये अपना आखिरी मैच 2019 विश्व कप में खेला था लेकिन अगस्त में उनके आधिकारिक रूप से संन्यास का ऐलान करने के बाद पहली बार भारतीय टीम कोई सीरीज खेल रही है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम में विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी केएल राहुल के हाथो में नजर आने वाली है, जिससे पहले इस खिलाड़ी को पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी की याद आई है।

और पढ़ें: IND vs AUS: गावस्कर ने दिया स्मिथ के चैलेंज का जवाब, कहा- शॉर्ट बॉल के लिये कोई नहीं होता तैयार

उल्लेखनीय है कि यह पहली बार होगा जब भारतीय ऑस्ट्रेलिया दौरे पर एमएस धोनी के बिना कोई सीरीज खेलती नजर आयेगी। केएल राहुल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान धोनी के बारे में बात करते हुए कहा कि कोई भी खिलाड़ी उनकी जगह नहीं ले सकता।

और पढ़ें: IND vs AUS: जसप्रीत बुमराह ने कार्तिक त्यागी को सिखाये गेंदबाजी के गुर, BCCI ने शेयर की तस्वीर

धोनी को लेकर कही दिल छू लेने वाली बात

धोनी को लेकर कही दिल छू लेने वाली बात

उन्होंने यह बात उस सवाल के जवाब में कही जब उनसे पूछा गया कि क्या वो मैदान पर धोनी की तरह कुलदीप या चहल की विकेट के पीछे से मदद कर सकेंगे।

इसके जवाब में उन्होंने कहा,' देखिये धोनी की जगह कोई भी खिलाड़ी नहीं ले सकता। उन्होंने हमें खुद कर के दिखाया है कि एक विकेटकीपर बल्लेबाज की भूमिका कैसे निभाई जा सकती है। टीम में कुलदीप, युजी, जड्डू और मेरे बीच एक अच्छी समझ है और हमारे बीच अच्छी दोस्ती भी है। विकेट के पीछे अपनी जिम्मेदारी संभालते हुए अगर मुझे कोई गलती समझ आती है तो मैं जरूर उन्हें अपना फीडबैक दूंगा कि किस लेंथ से गेंदबाजी करें। यह सिर्फ मैं ही नहीं कोई भी विकेटकीपर ऐसा ही करेगा।'

बल्लेबाजी क्रम को लेकर जानें क्या बोले

बल्लेबाजी क्रम को लेकर जानें क्या बोले

वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केएल राहुल ने टीम में मिली अपनी भूमिका और बल्लेबाजी क्रम को भी लेकर बात की और कहा कि वह टीम की ओर से मिली किसी भी जिम्मेदारी को निभाने के लिये तैयार हैं और टीम मैनेजमेंट जिस भी नंबर पर उन्हें बल्लेबाजी करने के लिये कहेगा वो करेंगे।

उन्होंने कहा, 'मेरी बल्लेबाजी का क्रम टीम की सोच, जरूरत और मैच के प्रारूप के हिसाब से तय होगा। आखिरी बार जब मैंने वनडे सीरीज खेली तो वहां पर मैं 5वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरा था। वहां पर मैंने विकेटकीपिंग भी की। टीम मुझे जो भी रोल देगी मैं उसे निभाने को तैयार हूं।'

3 विश्व कप में भारत के लिये विकेटकीपिंग करने को तैयार

3 विश्व कप में भारत के लिये विकेटकीपिंग करने को तैयार

इस दौरान राहुल से पूछा गया कि क्या वो आने वाले 3 विश्व कप में भारत के लिये विकेटकीपर बल्लेबाज की भूमिका निभाने के लिये तैयार हैं तो उन्होंने कहा कि वह इतना आगे के बारे में नहीं सोचते लेकिन अगर टीम मैनेजमेंट ऐसा करने को कहता है तो वो तैयार हैं।

उन्होंने कहा, 'एक टीम के रूप में न तो आप इतना आगे के बारे में सोचते हैं और न ही सोच सकते हैं। हालांकि अगर मुझे मौका मिला तो मैं तीनों विश्व कप में विकेटकीपिंग के लिये तैयार हूं।'

अब तक विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में किया है शानदार प्रदर्शन

गौरतलब है कि भारत को साल 2021 में टी20 विश्व कप और 2023 में वनडे विश्व कप की मेजबानी करनी है जबकि 2020 में ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में होने वाले विश्व कप को कोरोना वायरस के चलते 2022 में आयोजित कराने का फैसला लिया गया है।

आपको बता दें कि केएल राहुल ने इस दौरे से पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ इस साल की शुरुआत में विकेटकीपर बल्लेबाज की भूमिका अदा की थी जबकि भारत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गये 2 वनडे मैचों में भी विकेटकीपिंग की थी। इस दौरान उनका प्रदर्शन शानदार रहा था। उन्होंने 5वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए फिनिशर की भूमिका अदा की थी तो कीवी टीम के खिलाफ 3 वनडे मैचों में 102 की औसत से 204 रन बनाये थे। अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी उनसे ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

Story first published: Wednesday, November 25, 2020, 22:12 [IST]
Other articles published on Nov 25, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+