Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IND vs AUS: गावस्कर ने दिया स्मिथ के चैलेंज का जवाब, कहा- शॉर्ट बॉल के लिये कोई नहीं होता तैयार

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बहुप्रतिक्षित टेस्ट सीरीज को शुरू होने में कम ही वक्त बचा है, जिससे पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाड़ियों की बयानबाजी शुरू हो गई है। पिछले हफ्ते ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ उस वक्त सुर्खियों में आ गये जब उन्होंने भारतीय गेंदबाजों को उनके सामने शॉर्ट बॉल फेंकने का खुला चैलेंज दिया। स्टीव स्मिथ को पिछले कुछ समय में शॉर्ट बॉल पर काफी दिक्कत हुई है और यह उनके लिये परेशानी का सबब बनकर उभरी है। एशेज टेस्ट सीरीज के दौरान इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने स्मिथ को शॉर्ट बॉल पर काफी तंग किया था जिसके बाद इस खिलाड़ी ने भारतीय गेंदबाजों को उनके सामने बाउंसर फेंकने का चैलेंज दिया और बताया कि वह इसके खिलाफ खास तैयारी कर के आ रहे हैं।

स्मिथ ने सीरीज से पहले कहा कि वह अपनी सारी जिंदगी शॉर्ट बॉल खेलते आये हैं और भारत के खिलाफ इस चैलेंज के लिये तैयार हैं। जहां स्मिथ के इस चैलेंज पर किसी भारतीय खिलाड़ी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी तो वहीं पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने इसका जवाब देते हुए कहा कि कोई भी बल्लेबाज शॉर्ट बॉल के लिये कभी भी तैयार नहीं होता।

और पढ़ें: IND vs AUS: जसप्रीत बुमराह ने कार्तिक त्यागी को सिखाये गेंदबाजी के गुर, BCCI ने शेयर की तस्वीर

स्पोर्टसस्टार के साथ बात करते हुए उन्होंने कहा,' असल में कोई भी बल्लेबाज शॉर्ट बॉल के लिये तैयार नहीं हो सकता। एक अच्छी शॉर्ट बॉल किसी भी अच्छे बल्लेबाज को परेशान में डाल सकती है। कोई बल्लेबाज शॉर्ट बॉल के लिये मैं तैयार हूं नहीं कह सकता।'

इस दौरान सुनील गावस्कर ने उस भारतीय गेंदबाज का भी नाम लिया जो कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को अपनी शॉर्ट बॉल पर परेशान कर सकता है।

उन्होंने कहा,' मेरे हिसाब से मोहम्मद शमी एक ऐसे गेंदबाज हैं जो इस सीरीज में अपनी शॉर्ट बॉल से ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की नाक में दम कर देंगे। उनके पास बेहतरीन बाउंसर है, अगर वह इसे सही जगह मारने में कामयाब हो जाते हैं तो यह तय है कि बहुत सारे बल्लेबाज उनका सामना नहीं कर पायेंगे। वह कद में बहुत लंबे नहीं है और उनकी शॉर्ट बॉल स्किड करती है जो कि आपके कंधे और सिर के पास से जाती है। इस गेंद को खेलना बहुत मुश्किल होता है। अगर आपके पास सही लय है तो किसी भी बल्लेबाज को उनके सामने परेशानी होनी वाली है।'

और पढ़ें: IND vs AUS: टेस्ट टीम में वापस आ सकते हैं रोहित-ईशांत, BCCI कर रहा ऑस्ट्रेलिया से बात

आपको बता दें कि भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने कैंपेन का आगाज 27 नवंबर से वनडे सीरीज के साथ करेगी, जिसका पहला मैच सिडनी के मैदान पर खेला जायेगा। इसके बाद भारतीय टीम कैनबरा में टी20 सीरीज खेलने पहुंचेगी। आखिर में एडिलेड के मैदान पर 17 दिसंबर को 4 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज होगा।

Story first published: Wednesday, November 25, 2020, 21:36 [IST]
Other articles published on Nov 25, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+