Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

चार साल पहले की गलती को रोहित शर्मा ने फिर दुहराया, गंवाया अपना विकेट

नई दिल्लीः भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बैंगलोर में खेले जा रहे चौथे मैच में रोहित शर्मा रन आउट होकर पैवेलियन लौट गए हैं। बता दें, रोहित ने चार साल बाद फिर से अपनी उसी गलती को दोहराया है जो उन्होंने साल 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दोहराई, इसमें ध्यान देने वाली बात ये है कि उस समय भी उनके साथ विराट कोहली ही बैटिंग कर रहे थे।

रोहित शर्मा के आउट होने के बाद विराट कोहली भी आउट हो चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने जीत के लिए 335 रनों को लक्ष्य दिया। आज के मैच में भारत ने भुवनेश्वर कुमार तथा जसप्रीत बुमराह की जगह मोहम्मद शमी तथा उमेश यादव को मैदान पर उतरा था।

बता दें, अगर भारतीय टीम जीत हासिल कर लेती है तो विराट कोहली वनडे मैचों में कप्तान के तौर पर लगातार सबसे ज्यादा जीत हासिल करने के मामले में धोनी को पीछे छोड़ देंगे। अभी तक ये रिकॉर्ड धोनी के नाम है, उनकी कप्तानी में भारत ने लगातार 9 वनडे मैचों में जीत हासिल की थी।

यह भी पढ़ें- भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया LIVE CRICKET SCORE:पांड्या ने फिर से की जांपा की धुलाई, 1 ओवर में जड़े 2 छक्के

इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर 100 वां मैच खेल रहे हैं। उन्होंने 119 गेंदों का सामना करते हुए 124 रनों की शानदार पारी खेली, इस पारी में उन्होंने 12 चौके तथा चार छक्के लगाए। सौवें वनडे मैच में शतक जमाने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई और विश्व के आठवें बल्लेबाज बन गए हैं।

यह भी पढ़ें-

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:20 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+