IND vs AUS: अलग-अलग जगह ट्रेनिंग कर रहे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी, मैथ्यू वेड ने बताया क्या होगा असर
नई दिल्ली। भारतीय टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज खेलने पहुंची हुई है, जहां पर वह अभी 14 दिन के अनिवार्य क्वारंटीन पीरियड में वक्त गुजार रही है। हालांकि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस दौरान भारतीय टीम को बायो बबल के अंदर रहते हुए अभ्यास करने की इजाजत दे रखी है वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाड़ी अलग-अलग जगह पर क्वारंटीन हैं और फिटनेस और ट्रेनिंग कर रही हैं। भारतीय टीम जहां एक ग्रुप में ट्रेनिंग कर रही है तो वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाड़ियों में आपस में अभी तक कोई बात चीत नहीं हो पा रही है, इसको लेकर कंगारू टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड से सवाल किया गया कि क्या यह एक समस्या बनने वाली है।
ऑस्ट्रेलियाई टीम इस समय दो ग्रुप में बंटी हुई है, जहां पर एक ग्रुप टीम के हेड कोच जस्टिन लैंगर की देख रेख में सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में ट्रेनिंग कर रहा है तो वहीं डेविड वॉर्नर, स्टीव स्मिथ और पैट कमिंस जैसे खिलाड़ी जिन्होंने आईपीएल में हिस्सा लिया था वह सहायक कोच एंड्रयू मैकडॉनल्ड के साथ शहर के बाहर क्वारंटीन हैं और वहीं पर ट्रेनिंग ले रहे हैं।
और पढ़ें: IND vs AUS: सिडनी में शर्मनाक है भारतीय टीम के आंकड़े, डराता है रिकॉर्ड
मैथ्यू वेड ने कहा कि जाहिर सी बात है कि एक टीम के तौर पर साथ में ट्रेन करने और दूर-दूर होकर अभ्यास करने में फर्क तो आता है लेकिन हमारे खिलाड़ी इतने अनुभवी हैं कि उन्हें इससे कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा। टीम किसी तरह का बहाना नहीं मनायेगी और भारतीय टीम के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन कर जीत हासिल करेगी।
क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू से बात करते हुए मैथ्यू वेड ने कहा,' हम पहले भी इस तरह से खेले हैं कि टेस्ट सीरीज विदेशी सरजमीं पर जबकि सीमित ओवर्स के मैच घरेलू मैदान पर, हालांकि इस बार चीजें बिल्कुल अलग हैं। यह टीम पिछले काफी समय से साथ रही है, खास तौर से प्लेइंग 11, सभी को अपने रोल के बारे में जानकारी है। हम शुक्रवार को जब उतरेंगे तो सिर्फ जीत का लक्ष्य सामने होगा, हमारी तरफ से कोई बहाना नहीं होगा।'
और पढ़ें: IND vs AUS: चोट नहीं बल्कि इस वजह के चलते यूएई से भारत लौटे थे रोहित शर्मा
गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम के यह दोनों ग्रुप गुरुवार की रात को एक दूसरे से मिलेंगे और बतौर टीम शुक्रवार को सीधे मैदान पर खेलने उतरेंगे, जिसके चलते उन्हें साथ अभ्यास करने का मौका नहीं मिल सकेगा।
वहीं दूसरी ओर भारतीय टीम भी सिडनी में आइसोलेशन में वक्त गुजार रही है और न सिर्फ वनडे के लिये बल्कि टेस्ट सीरीज के लिये भी तैयारी कर रही है।
वेड ने कहा, 'भारत इस मामले में खुश किस्मत है कि आइसोलेशन में होने के बावजूद उसकी टीम को एक साथ ट्रेनिंग करने का मौका मिल रहा है। हमारी स्थित थोड़ी अलग है।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
