IND vs AUS: चोट नहीं बल्कि इस वजह के चलते यूएई से भारत लौटे थे रोहित शर्मा
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया में होने वाली द्विपक्षीय सीरीज की तैयारियों में जुटी हुई है, लेकिन टीम के सलामी बल्लेबाज और सीमित ओवर्स के उपकप्तान रोहित शर्मा इन दिनों लगातार खबरों में बने हुए हैं। इसका कारण रहा पहले हैमस्ट्रिंग की चोट के चलते ऑस्ट्रेलिया दौरे पर चयन न होना, फिर आईपीएल में मुंबई के लिये वापसी कर के सभी को चौंकाना, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिये दोबारा टीम में शामिल किया जाना और फिर ऑस्ट्रेलियाई कोविड नियमों के चलते पहले दो टेस्ट मैच में खेल पाने में असमर्थ होना। इन सभी कारणों के चलते रोहित शर्मा लगातार चर्चा का विषय बने हुए हैं। अब एक और खबर आ रही है जो कि उन्हें फिर से सुर्खियों में डाल देगी।
दरअसल रोहित के अलावा टेस्ट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा भी आईपीएल के 13वें सीजन के दौरान ही चोटिल हुए हैं, लेकिन वह यूएई से टीम के साथ ही ऑस्ट्रेलिया पहुंचे और वहां आकर अपनी फिटनेस पर काम किया और अभी फिट होने की कगार पर हैं। वहीं रोहित शर्मा यूएई से भारत वापस लौटे और एनसीए में रहकर चोट से उबरने का काम कर रहे हैं।
और पढ़ें: आकाश चोपड़ा ने केकेआर को दी नरेन-कमिंस को निकालने की सलाह, बताया किसे बनायें कप्तान
ऐसे में जब से उनके पहले 2 टेस्ट मैच में न खेल पाने की बात सामने आ रही है तो लगातार सवाल उठ रहा है कि क्या रोहित शर्मा टीम के विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा की तरह भारत के बजाय ऑस्ट्रेलिया में जाकर फिटनेस पर काम नहीं कर सकते थे या फिर सिर्फ टेस्ट टीम में जगह मिलने से उन्होंने जान बूझ कर भारत लौटने का फैसला किया ताकि उन्हें कम से कम मैच खेलने पड़े।
इस बीच रोहित शर्मा के यूएई से भारत लौटने के पीछे का सही कारण सामने आ गया है। खबरों के मुताबिक रोहित शर्मा आईपीएल जीतने के बाद टीम से जुड़ने के बजाय भारत इसलिये लौटे थे क्योंकि उनके पिता कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाये गये थे।
इस बारे में जानकारी देते हुए स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट बोरिया मजूमदार ने कहा, ' यह बहुत ही बकवास आरोप हैं कि रोहित शर्मा टेस्ट क्रिकेट नहीं खेलना चाहते हैं। वह यूएई से मुंबई सिर्फ इसलिये लौटे थे क्योंकि उनके पिता कोरोना वायरस के टेस्ट में पॉजिटिव पाये गये थे। ऐसे में अगर उन्हें टेस्ट सीरीज नहीं खेलने का मन होता तो वह एनसीए में जाकर फिटनेस पर काम करने के बजाय घर पर परिवार के साथ समय बिता सकते थे।'
और पढ़ें: IND vs AUS: मोहम्मद सिराज का खुलासा, बताया किसके कहने पर नहीं लौटे वापस भारत
गौरतलब है कि इशांत शर्मा और रोहित शर्मा इस वक्त एनसीए में चोट से उबरने के लिये फिटनेस पर काम कर रहे हैं। वहीं बीसीसीआई के सूत्रों के अनुसार दोनों खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया में पहुंचने के बाद जरूरी 14 दिन के आइसोलेशन के चलते पहले 2 टेस्ट मैच में टीम का हिस्सा नहीं बन पायेंगे।
आपको बता दें कि जहां इस खबर ने टीम इंडिया के लिये मुश्किलें बढ़ा दी हैं तो वहीं बीसीसीआई लगातार क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से बात कर रही है और उन्हें दोनों खिलाड़ियों को नियमों में ढील देने के लिये तैयार कर रही है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
