For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया दौरे से बाहर हो सकते हैं 'मिस्ट्री स्पिनर' वरुण चक्रवर्ती, जानें क्यों

IPL 2020
Photo Credit: BCCI/IPL
IND vs AUS 2020: Varun Chakravarthy out of T20I squad due to shoulder injury | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग का 13वां सीजन भारतीय खिलाड़ियों के लिये शानदार रहा है, जहां पर युवा खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से सभी टीमों के खिलाफ प्रभावित किया तो वहीं पर कुछ खिलाड़ियों को इसका इनाम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में जगह देकर मिला। इस लिस्ट में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिये खेलने वाले मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती का नाम भी है जिन्हें आईपीएल में उनके शानदार प्रदर्शन के चलते इस दौरे के लिये चुना गया।

हालांकि अब ऐसा लग रहा है कि पहली बार भारतीय टीम में जगह बनाने वाले इस खिलाड़ी का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दौरे पर जा पाना मुश्किल होगा। दरअसल वरुण चक्रवर्ती के कंधे में चोट लगी है जिसके चलते उनका ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दौरे पर जाना मुश्किल नजर आ रहा है।

और पढ़ें: IPL 2020: हैदराबाद के खिलाफ इस कारण वापसी कर पाई दिल्ली, मुंबई से हार ने किया था निराश

इंडियन एक्सप्रेस में छपी रिपोर्ट के अनुसार वरुण चक्रवर्ती के कंधे में लेब्रम टियर है, जिससे उन्हें गेंद फेंकने में दिक्कत हो सकती है। उन्हें यह चोट पहले से थी लेकिन यह परेशानी उन्हें आईपीएल के दौरान बढ़ गई।

भारतीय टीम के फीजियो नितिन पटेल ने चयनकर्ताओं की ओर से चुनी गई टी20 टीम के ऐलान से पहले जो हेल्थ रिपोर्ट सौंपी थी उसमें वरुण को फिट घोषित किया गया था। ऐसे में अब चयनकर्ता इस खिलाड़ी को दौरे पर भेजने को लेकर आखिरी फैसला ले सकते हैं।

वहीं बीसीसीआई के एक अधिकारी ने इस मुद्दे पर बात करते हुए कहा कि चयनकर्ताओं को वरुण की इंजरी के बारे में पहले पता नहीं था। अब यह उन पर निर्भर करता है कि वह इस खिलाड़ी को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम के साथ रखते हैं या नहीं।

और पढ़ें: IPL 2020: हैदराबाद की टीम हारी लेकिन राशिद खान ने रचा इतिहास, इस मामले में कुंबले को छोड़ा पीछे

गौरतलब है कि वरुण चक्रवर्ती ने इस सीजन इतनी शानदार गेंदबाजी की उनके प्रदर्शन के चलते कुलदीप यादव को लगातार बेंच पर बैठना पड़ा। आपको बता दें कि वरुण चक्रवर्ती ने इस साल शानदार गेंदबाजी करते हुए 6.84 के इकॉनमी रेट से 17 विकेट चटकाने का काम किया। इस दौरान उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ एक मैच में 20 रन देकर 5 विकेट हासिल करने का कारनामा किया था, जो कि उनका आईपीएल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी है।

Story first published: Monday, November 9, 2020, 20:26 [IST]
Other articles published on Nov 9, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+