IND vs AUS: सिडनी में कंगारुओं के खिलाफ सीरीज का आगाज करेगी भारतीय टीम, जानें कैसा रहा है रिकॉर्ड
नई दिल्ली। दुनिया भर में कोरोना वायरस का प्रकोप फैलने के बाद भारतीय टीम पहली बार कोई अंतर्राष्ट्रीय सीरीज खेलने के लिये ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहुंची है। भारतीय टीम अपने दौरे का आगाज सिडनी के मैदान पर 27 नवंबर से वनडे सीरीज के साथ करेगी, जिसके बाद उसे कैनबरा में टी20 सीरीज भी खेलनी है। दोनों टीमों के बीच इस साल की शुरुआत में 3-3 मैचों की सीमित ओवर्स की सीरीज खेली गई थी, जहां पर भारतीय टीम ने कब्जा जमाया था, जिसके बाद विराट सेना ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर भी अपना दबदबा बरकरार रखना चाहेगी।
शुक्रवार से शुरू हो रही इस सीमित ओवर्स की सीरीज से पहले दोनों टीमें अभ्यास के दौरान जमकर पसीना बहाती नजर आ रही हैं तो वहीं भारतीय टीम आईपीएल में शानदार खेल दिखाने वाले प्लेयर्स के दम पर जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी। हालांकि सीरीज की शुरुआत से पहले एक नजर आंकड़ों पर डालते हैं जानते हैं कि इससे पहले जब भी यह टीमें एक दूसरे के सामने उतरी हैं तो मैदान पर रिकॉर्ड क्या रहा है।
और पढ़ें: IND vs AUS: विराट कोहली के सपोर्ट में उतरे कोच रवि शास्त्री, बोले- ऐसे मौके बार-बार नहीं आते
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक कुल 140 मैच खेले गये हैं जिसमें से भारतीय टीम को 52 बार तो वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम को 78 बार जीत मिली है। इस दौरान 12 मैचों का कोई रिजल्ट नहीं आ सका है। वहीं ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर कंगारू टीम का दबदबा देखने को मिला है। ऑस्ट्रेलिया में दोनों टीमों के बीच कुल 96 मैच खेले गये हैं जिसमें से भारत को महज 39 मैचों में जीत जबकि 51 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है, वहीं 6 मैचों का कोई रिजल्ट नहीं निकल सका है।
इस दौरान ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर खेले गये पिछले 5 मुकाबलों की बात करें तो भारतीय टीम का पलड़ा 3 जीत के साथ भारी रहा है। वहीं भारत में खेली गई सीरीज में उसने 2-1 से जीत हासिल की थी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम का अधिकतम स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 352 रहा है जो उसने 2019 में ओवल के मैदान पर रनों का पीछा करते हुए बनाया था।
और पढ़ें: IPL 2021: 14वें सीजन में BCCI शामिल कर सकता है यह 4 नये नियम, बदल जायेगी लीग
वहीं गेंदबाजी में भारतीय टीम की नजरें युजवेंद्र चहल पर होंगी जिन्होंने पिछले दौरे पर मेलबर्न में शानदार गेंदबाजी की थी और 10 ओवर के स्पेल में 42 रन देकरक 6 विकेट चटकाने का काम किया था। इस दौरे पर जहां विराट कोहली के पास वनडे क्रिकेट में 12 हजार रन पूरा करने का मौका होगा तो अगर वह ऐसा करने में कामयाब हो जाते हैं , तो इस आंकड़े पर सबसे तेजी से पहुंचने वाले खिलाड़ी भी बन जायेंगे। इस मामले में वह भारतीय टीम के महान बल्लेबाज मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ने का काम करेंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
