For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पुणे टेस्ट: विराट कोहली के करियर का आज सबसे खराब दिन, जो हुआ वो कभी सोचा नहीं था

विराट कोहली इससे पहले 27 अगस्त 2014 में इंग्लैंड के खिलाफ कार्डिफ वनडे में 0 पर आउट हुए थे।

पुणे। इस समय भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में यहां के महाराष्ट्र स्टेडियम में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस टेस्ट मैच में जिस तरह आज विराट कोहली और उनकी सेना ने प्रदर्शन किया, उसकी कल्पना भी किसी ने नहीं की थी।

खुद कप्तान विराट कोहली के साथ ऐसा होगा, वो तो कप्तान क्या उनके चाहने वाले ख्वाब भी नहीं सोच सकते थे। लेकिन कहते हैं ना क्रिकेट अगर-मगर का खेल नहीं है, यहां एक बॉल पर छक्का लगता है और एक बॉल पर लोग आउट भी हो जाते हैं।

भारत की पहली पारी में बिना खाता खोले आउट हुए कोहली

आज कप्तान कोहली भारत की पहली पारी में बिना खाता खोले आउट हो गए, जो कि अपने आप में ही एक बड़ी खबर हैं। आपको जानकर हैरत होगी कोहली क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में 104 इंटरनेशनल पारी के बाद आज जीरो पर आउट हुए हैं, वो भी अपने घरेलू मैदान पर, इसलिए शायद आजका दिन उनके करियर का सबसे खराब दिन होगा।

खास बातें

  • विराट कोहली इससे पहले 27 अगस्त 2014 में इंग्लैंड के खिलाफ कार्डिफ वनडे में 0 पर आउट हुए थे।
  • साल 2014 में टीम इंडिया के इंग्लैंड टूर के दौरान विराट 15 इनिंग्स में 3 बार डक पर आउट हुए थे।
  • विराट के टेस्ट करियर में ये पांचवां मौका है जब वे 0 पर आउट हुए।
  • वहीं घरेलू मैदान पर वे पहली बार टेस्ट में 0 आउट हुए हैं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:16 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+