Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IND vs AUS: टेस्ट टीम में वापस आ सकते हैं रोहित-ईशांत, BCCI कर रहा ऑस्ट्रेलिया से बात

नई दिल्ली। भारतीय टीम इस वक्त ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है जहां पर उसे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत 4 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। 17 दिसंबर से शुरू हो रही इस टेस्ट सीरीज के शुरू होने से पहले ही भारतीय टीम के सामने मुश्किलों का अंबार नजर आ रहा है जिससे पार पाना थोड़ा मुश्किल नजर आ रहा है। जहां पहले टेस्ट मैच के बाद कप्तान विराट कोहली स्वदेश लौट रहे हैं तो वहीं पर सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और सीनियर गेंदबाज इशांत शर्मा चोट से उबरने के लिये बेंगलुरू स्थित एनसीए में ट्रेनिंग कर रहे हैं। दोनों ही खिलाड़ियों को अगले महीने की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट टीम के साथ जुड़ना है।

हालांकि मंगलवार को सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक दोनों खिलाड़ियों का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पहले दो टेस्ट मैच में खेल पाना मुश्किल नजर आ रहा है। आईपीएल में चोटिल हुए दोनों खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया में टीम के साथ जुड़ने से पहले फिटनेस टेस्ट पास करना होगा और इसके बाद कोरोना वायरस को देखते हुए 14 दिनों का अनिवार्य क्वारंटीन पीरियड भी पूरा करना है।

और पढ़ें: गंभीर के सवाल पर विराट के बचपन के कोच का सटीक जवाब, बताया- रोहित-कोहली में कौन बनें कप्तान

ऐसे में अगर दोनों खिलाड़ियों को 14 दिन का क्वारंटीन पूरा करना पड़ता है तो बीसीसीआई के आधिकारिक सूत्र के अनुसार ऑस्ट्रेलिया के पहले 2 टेस्ट मैचों में यह 2 खिलाड़ी नहीं शामिल हो पायेंगे। हालांकि बीसीसीआई इस मुद्दे पर अब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से लगातार बात कर रहा है ऑस्ट्रेलियाई बोर्ड को मनाने की कोशिश में जुटा है कि वो इन खिलाड़ियों को क्वारंटीन पीरियड में छूट दें। अगर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इस बात के लिये राजी हो जाता है तो दोनों खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में खेलते नजर आ सकते हैं।

इंडियन एक्सप्रेस के साथ बात करते हुए बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा, 'भारतीय बोर्ड इस मुद्दे पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के साथ लगातार बात कर रहा है और ऑस्ट्रेलियाई सरकार से इन दो खिलाड़ियों के क्वारंटाइन पीरियड को कम करने की अपील कर रहा है। अगर सरकार की ओर से नियमों में ढिलाई की मंजूरी मिल जाती है तो तो रोहित और ईशांत भारतीय टीम के लिये दूसरे टेस्ट मैच में शामिल हो सकते हैं।'

गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब बीसीसीआई ने अपने खिलाड़ियो के लिये इस तरह का कदम उठाया हो, उसने आईपीएल के 13वें सीजन का आयोजन कराने के लिये उन खिलाड़ियों का क्वारंटीन पीरियड कम करवाया था जो पहले ही एक बायो-बबल से दूसरे बायो बबल में शामिल हो रहे थे।

और पढ़ें: मोहम्मद आमिर का खुलासा, बताया- किस वजह से लिया टेस्ट क्रिकेट से संन्यास

आपको बता दें कि बीसीसीआई की कोशिश है कि दोनों खिलाड़ियों का क्वारंटीन पीरियड 14 के बजाय 7 दिन का हो जाये। दोनों टीमों के बीच खेली जानी वाली इस टेस्ट सीरीज से पहले तीन मैचों की वनडे और 3 ही मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी है जिसका आगाज 27 नवंबर से सिडनी के मैदान पर किया जायेगा।

Story first published: Wednesday, November 25, 2020, 20:49 [IST]
Other articles published on Nov 25, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+