For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs AUS: भारतीय टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया नहीं जायेंगे रोहित शर्मा, जानें क्यों

IPL 2020
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का खिताब मुंबई इंडियंस को जिताने वाले कप्तान रोहित शर्मा के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने को लेकर बड़ी खबर आ रही है। यूएई में आईपीएल खेलने के बाद भारतीय टीम को यहीं से चार्टेड प्लान में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 वनडे, 3 टी20 और 4 टेस्ट मैच की सीरीज खेलने के लिये जाना है। हालांकि भारतीय क्रिकेट टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा टीम इंडिया के साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने के बजाय भारत वापस लौटेंगे। रोहित शर्मा इस समय हैमस्ट्रिंग की समस्या से जूझ रहे हैं, वह इसी से पूरी तरह फिट होने के लिये भारत वापस लौटेंगे।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने जब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान किया था तब उसमें रोहित शर्मा को चोटिल बताते हुए जगह नहीं दी थी लेकिन इस खिलाड़ी ने आईपीएल में मुंबई के लिये 4 मैचों में न खेलने के बाद मैदान पर लौटे और फाइनल में 68 रनों की पारी खेल अपनी टीम को चैम्पियन बनाने का काम भी किया।

और पढ़ें: IPL 2020: टॉम मूडी का खुलासा, बताया- ट्रेडिंग में कैसे स्टार खिलाड़ियों को चुराती है मुंबई

वहीं रोहित के मैदान पर वापस लौटने के बाद से चयनकर्ताओं, टीम मैनेजमेंट और रोहित शर्मा के बीच कम्यूनिकेशन को लेकर कई सवाल उठने लगे हैं और इसको लेकर बीसीसीआई को आलोचना का शिकार भी होना पड़ा है।

गौरतलब है कि बीसीसीआई का कहना है कि उसकी मेडिकल टीम रोहित शर्मा की फिटनेस पर निगरानी रख रही है और विचार विमर्श करने के बाद उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज से आराम दिया गया है। बीसीसीआई ने कहा कि वह चाहती है कि रोहित शर्मा पूरी तरह से फिट होकर बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में वापसी करे।

और पढ़ें: IPL 2020: बोल्ट को ट्रेड करने को लेकर दिल्ली पर बरसे सहवाग, कहा- आदत से है मजबूर

आपको बता दें कि भारत का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दौरा 27 नवंबर से शुरू होकर 19 जनवरी तक चलेगा। इस दौरान दोनों टीमें पहले 3 वनडे मैच, 3 टी20 मैच और एक डे नाइट टेस्ट समेत 4 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी।

Story first published: Thursday, November 12, 2020, 5:31 [IST]
Other articles published on Nov 12, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+