For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs AUS: स्टीव वॉ ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को दी चेतावनी, कहा- विराट कोहली के भूलकर भी न करें यह काम

IPL 2020
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन को खत्म होने में अब बस दो मैचों का सफर बाकी रह गया है जिसके बाद यूएई में ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर जाने का इंतजार कर रहे भारतीय खिलाड़ी और सपोर्टिंग कोच स्टाफ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीनों प्रारूप में खेली जाने वाली सीरीज के लिये उड़ान भरेंगे। इस बीच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ ने भारतीय दौरे को लेकर ऑस्ट्रेलियाई टीम को चेतावनी दी है और कप्तान विराट कोहली के खिलाफ भूल कर भी स्लेजिंग न करने की सलाह दी है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली इस सीरीज की शुरुआत वनडे सीरीज से होगी जिसका पहला मैच 27 नवंबर को खेला जायेगा। 3 मैचों की इस सीरीज के बाद भारतीय टीम 3 ही मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी जिसके बाद पहली बार भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिंक बॉल से डे-नाइट टेस्ट मैच भी खेलती नजर आयेगी।

और पढ़ें: IPL 2020: जसप्रीत बुमराह ने खोला राज, बताया- कैसे इस सीजन बरपा रहे हैं कहर

ईसपीएन क्रिकइन्फो के साथ बात करते हुए पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव वॉ ने कहा, ' इस दौरे पर काफी मजा आने वाला है। हालांकि मैं भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई टीम को स्लेजिंग करने से बचने की सलाह दूंगा, खासतौर से विराट कोहली को इससे कोई परेशानी नहीं होने वाली है। महान खिलाड़ियों का इसका कोई असर नहीं होता बल्कि वह इसके चलते और अधिक रन बनाने की प्रेरणा लेते हैं। ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिये बेहतर होगा कि वो भूलकर भी विराट कोहली को स्लेज न करें।'

स्टीव वॉ ने इस वीडियो में कप्तान विराट कोहली की तारीफ की और उन्हें विश्व स्तरीय खिलाड़ी बताते हुए कहा कि वह सीरीज में अपना बेस्ट प्रदर्शन देने की कोशिश करेंगे। पिछली बार जब भारत में स्मिथ और कोहली का आमना सामना हुआ थो तो स्मिथ ने 3 शतक लगाये थे और उनसे आगे रहे थे जिसका बदला कप्तान विराट कोहली जरूर लेना चाहेंगे।

और पढ़ें: IPL 2020: कोहली का फ्लॉप शो जारी, होल्डर के सामने ढेर हुई आरसीबी

वॉ ने विराट कोहली को मौजूदा समय का शानदार बल्लेबाज बताते बुए कहा,' कोहली अब पहले से ज्यादा मेच्योर हो गये हैं और अपने शॉटस पर उनका ज्यादा बेहतर कंट्रोल हो गया है। कोहली चाहते हैं कि वह भारत को विदेश मे ंजिताकर वापस नंबर 1 का पायदान हासिल करना चाहेंगे।'

गौरतलब है कि भारतीय टीम ने जब साल 2018 में विराट कोहली की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था तो ऑस्ट्रेलियाई टीम को उसी की सरजर्मी पर 2-1 से टेस्ट सीरीज में हराने का काम किया था। हालांकि, उस समय स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर बैन के चलते ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा नहीं थे।

Story first published: Saturday, November 7, 2020, 2:34 [IST]
Other articles published on Nov 7, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+