AUS vs IND: गाबा टेस्ट पर क्वींसलैंड मिनिस्टर के बयान से नाराज हुई BCCI, सीरीज पर मंडराया खतरा

India vs Australia Brisbane Test Controversy: नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच सिडनी में खेला जाना है लेकिन अभी से ब्रिस्बेन टेस्ट को लेकर विवाद शुरू हो गया है। दरअसल भारतीय टीम ब्रिस्बेन में सख्त कोरोना नियमों के चलते गाबा के मैदान पर होने वाले चौथे टेस्ट मैच को नहीं खेलना चाहती। बीसीसीआई (BCCI) ने इसको लेकर साफ किया कि वह गाबा में नियमों की सख्ती के चलते चौथा मैच ब्रिस्बेन में नहीं खेलना चाहती जबकि सीए इस बात से इंकार कर रहा है।

वहीं इस बात को लेकर क्वींसलैंड की हेल्थ मिनिस्टर जोस बेट्स ने भी कहा है कि अगर भारतीय टीम को नियम मानने में दिक्कत है तो उन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे पर नहीं आना चाहिये। ऐसा लग रहा है कि बीसीसीआई (BCCI) को हेल्थ मिनिस्टर का यह बयान पसंद नहीं आया है।

और पढ़ें: AUS vs IND: मांजरेकर ने भारतीय खिलाड़ियों पर निकाली भड़ास, कहा- बायोबबल की इज्जत करें या फिर बाहर हो जायें

एएनआई की खबर के अनुसार बीसीसीआई (BCCI) ने जोस बेटस के बयान पर नाराजगी जताई है और कहा है कि वो गाबा टेस्ट मैच को लेकर विचार करेगी। भारतीय टीम ने बचे हुए दोनों टेस्ट मैच खेलने के लिये कहा है कि वह एक शहर में रहने को तैयार हैं।

बीसीसीआई (BCCI) के आधिकारिक सूत्र ने क्रिकबज के साथ बात करते हुए कहा, 'अगर आप ध्यान दें तो हमारे खिलाड़ी 14 दिन तक दुबई में क्वारंटीन में रहे थे और उसके बाद 14 दिनों तक यहां पर, इसका मतलब है कि हम लगभग एक महीने तक सख्त क्वारंटीन में रहे हैं, हम नहीं चाहते हैं कि हमारे खिलाड़ी टूर को खत्म करने के लिये दोबारा क्वारंटीन करें।'

और पढ़ें: NZ vs PAK, 2nd Test: विलियमसन-निकल्स के सामने पस्त हुए पाकिस्तानी गेंदबाज, मजबूत बढ़त की ओर

गौरतलब है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें सिडनी में 7 जनवरी से खेले जाने वाले टेस्ट मैच के लिये रवाना हो गई है। वहीं इससे पहले भारतीय टीम ने मेलबर्न के मैदान पर जीत हासिल कर सीरीज में जबरदस्त वापसी की और कंगारू टीम को 8 विकेट से हराने का काम किया।

Story first published: Monday, January 4, 2021, 16:15 [IST]
Other articles published on Jan 4, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+