For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

AUS vs IND: सिडनी में जल्दी विकेट खोने पर मार्क वॉ ने लगाई डेविड वॉर्नर की क्लास, जानें क्या कहा

IND vs AUS
Photo Credit: ICC/twitter

India vs Australia Sydney Test Mark Waugh Slams David Warner After loosing wicket cheaply: नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज (Border Gavaskar Test Series) का तीसरा मैच सिडनी के मैदान पर खेला जा रहा है, जिसका पहला दिन पूरी तरह से ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा। बारिश के चलते सिडनी के मैदान पर शुरू हुआ यह मैच थोड़ी देरी से शुरू हुआ और कंगारू टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया के लिये टेस्ट सीरीज के पहले 2 मैच में बाहर रहने वाले सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर (David Warner) ने इस मैच में वापसी की लेकिन वह सिर्फ 5 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गये।

मोहम्मद सिराज ने वॉर्नर (David Warner) को स्लिप में खड़े चेतेश्वर पुजारा के हाथों कैच कराकर वापस पवेलियन भेजने का काम किया। वहीं डेविड वॉर्नर (David Warner) के इस तरह से वापस पवेलियन जाने को लेकर टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी मार्क वॉ काफी नाराज नजर आये और जमकर क्लास लगाई।

और पढ़ें: Sydney Test: मोहम्मद सिराज ने बताया नेशनल एंथम के दौरान क्यों छलके आंसू

फॉक्स क्रिकेट से बात करते हुए मार्क वॉ ने कहा,'अगर आप टेस्ट क्रिकेट खेल रहे हैं और विश्व के सबसे अच्छे बल्लेबाजों में शुमार हैं तो आपसे इस तरह का शॉट देखना काफी निराशाजनक है। यह बेहद ही खराब शॉट था, जिसे कोई भी बल्लेबाज पारी के पहले 20 मिनट में नहीं खेलना चाहेगा। आप हवा में ड्राइव खेल रहे हैं, आप वाइ़ड गेंद पर ड्राइव नहीं खेल सकते लेकिन वॉर्नर (David Warner) ने यही किया। शायद वह तेजी से रन बनाना चाहते थे लेकिन इसके चक्कर में वाइड गेंद पर आप अपना हाथ अड़ा रहे हैं और विकेट गंवा रहे हैं।'

वहीं मार्क वॉ के अलावा ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी माइक हसी ने भी वॉर्नर (David Warner) की बॉडी लैंग्वेंज को लेकर सवाल उठाये और कहा कि जैसे उन्होंने अपना विकेट खोया वह सही नहीं था।

उन्होंने कहा,'हम वॉर्नर (David Warner) को इस तरह से अपना विकेट गंवाते देखने के आदी नहीं है, यह किसी भी तरह से अच्छे संकेत नहीं है।'

और पढ़ें: AUS vs IND: ब्रिस्बेन टेस्ट को लेकर BCCI ने CA को लिखा लेटर, नहीं मानी बात तो खत्म हो सकती है सीरीज

गौरतलब है कि डेविड वॉर्नर (David Warner) को भारत के साथ खेली गई वनडे सीरीज के दूसरे मैच में ग्रोइन इंजरी हुई थी जिसके चलते पहले वह टी20 सीरीज से बाहर हो गये थे और फिर टेस्ट सीरीज के पहले 2 मैच में नहीं खेल पाये और तीसरे मैच में भी पूरी तरह से फिट न होने के बावजूद खेलने उतरे हैं।

आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक दो विकेट खोकर 166 रन बना लिए हैं। कंगारू टीम के लिये डेब्यू कर रहे विल पुकोवस्की (62) और मार्नस लाबुशेन (67) की अर्धशतकीय पारियों ने मजबूत किया और टीम को 100 के आंकड़े के पार पहुंचाया। हालांकि डेब्यू कर रहे नवदीप सैनी ने पुकोवस्की को आउट कर कंगारू टीम को दूसरा झटका दिया। वहीं स्टीव स्मिथ फिलहाल 31 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Story first published: Thursday, January 7, 2021, 17:31 [IST]
Other articles published on Jan 7, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+