India vs australia T20:ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 चौकों के साथ सबसे तेज 'दोहरा शतक' लगाएंगे विराट कोहली!

रांची। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में कमाल का प्रदर्शन करने वाली भारतीय टीम की निगाहें 7 अक्टूबर से शुरू हो रही टी20 सीरीज में भी अपने प्रदर्शन को दोहराने पर होंगी। वनडे सीरीज में औसत प्रदर्शन करने वाले भारतीय कप्तान विराट कोहली का प्रदर्शन देखने लायक होगा। ICC टी20 में नंबर वन विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले ही मैच में बड़ा रिकॉर्ड बना सकते हैं। दरअसल विराट कोहली टी20 में चौकों का दोहरा शतक लगाने से सिर्फ 4 कदम दूर हैं। विराट के नाम टी20 क्रिकेट में 50 मैचों में 196 चौके हैं।

विराट के अलावा अफगानिस्तान के विकेटकीपर मोहम्मद शहजाद और श्रीलंका के पूर्व बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान के नाम ही टी20 में 200 चौके हैं। हालांकि विराट कोहली के पास ये रिकॉर्ड तोड़ने के लिए अभी 8 पारियां बची हुई हैं। यानी की कोहली अगर पहले ही मैच में 4 चौके लगा देते हैं तो ये अपने आप में सबसे तेज 200 चौके लगाने का रिकॉर्ड होगा।

इसके अलावा कोहली टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में नंबर दो पर पहुंच सकते हैं। दरअसल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में विराट कोहली दूसरे नंबर पर काबिज तिलकरत्ने दिलशान को पीछे छोड़ सकते हैं। दिलशान के नाम 1889 टी20 रन हैं और विराट उनसे सिर्फ 59 रन पीछे हैं। दिलशान ने 80 मैचों में ये रन बनाए हैं। जबकि विराट ने केवल 50 टी20 मैच ही खेले हैं। विराट के नाम 50 टी20 मैच में 1830 रन हैं और उनका औसत 53.82 है।

आपको बता दें कि पहले नंबर पर न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैक्कुलम हैं। मैक्कुलम ने 71 मैच की 70 पारियों में 2140 रन बनाए हैं। हालांकि कोहली ने टी20 में अभी तक एक भी शतक नहीं लगाया है जबकि अर्धशतकों के मामले में वे सबसे आगे हैं।

मैक्कुलम और दिलशान ने 13-13 अर्धशतक लगाए जबकि कोहली ने अब तक 17 अर्धशतक लगाकर नंबर वन बने हुए हैं। कोहली का सर्वोच्च स्कोर 90* रन है।

इसे भी पढ़ेंः- FIFA U-17 WORLD CUP 2017: फुटबॉल के महाकुंभ से पहले जानिए भारतीय टीम के बारे में सबकुछ

Story first published: Thursday, October 5, 2017, 19:54 [IST]
Other articles published on Oct 5, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+