For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

बेंगलुरु टेस्ट: स्मिथ ने की बेईमानी की कोशिश, भड़के कोहली

स्मिथ ने डीआरएस के लिए मांगी थी ड्रेसिंग रूम से मदद, जिस पर कोहली को आया गुस्सा

बेंगलुरु। आज भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरे टेस्ट मैच में 75 रनों से हरा दिया। इस मैच में केवल बॉलरों और बैटसमैन के बीच में ही भिंड़त नहीं हुई बल्कि कुछ ऐसी भी चीजें हुईं, जिनकी उम्मीद किसी को नहीं थी।

स्मिथ ने की बेईमानी की कोशिश, भड़के कोहली

दरअसल आज के मैच में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीवन स्मिथ ने थोड़ी चीटिंग करने की कोशिश की, ये हुआ तब जब स्मिथ lbw आउट हुए। उन्हें अंपायर के इस फैसले पर संदेह था लेकिन उन्होंने डीआरएस के लिए खुलकर नहीं बोला बल्कि वो नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े साथी खिलाड़ी हैंड्सकॉम्ब से बात करने लगे, शायद वो ये तय नहीं कर पाए रहे थे कि उन्हेें डीआरएस लेना चाहिए या नहीं।

स्मिथ ने डीआरएस के लिए मांगी थी ड्रेसिंग रूम से मदद

इसी दौरान स्मिथ ने ड्रेसिंग रूम की तरफ देखा और मदद मांगी। डीआरएस के नियम 3.2 के मुताबिक अगर बल्लेबाज को रिव्यू लेना है, तो वो सिर्फ अपने साथी बल्लेबाज से सलाह कर सकता है। स्मिथ ने जैसे ही ड्रेसिंग रूम की तरफ देखा, अंपायर नाइजल लॉन्ग उनकी तरफ मना करते हुए बढ़े, जिस पर कप्तान विराट कोहली को भी काफी गुस्सा आ गया और वो भी मैदान में भड़क गए।

कोहली मेहमान टीम की इस हरकत से खुश नहीं

हालांकि अंपायर के कहने पर स्मिथ मैदान छोड़कर चले गए लेकिन विराट काफी देर तक मैदान पर अंपायर से बात करते दिखे जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता था कि कोहली मेहमान टीम की इस हरकत से खुश नहीं है।

मैं तो इसे सीधे तौर पर बेईमानी कहूंगा

आपको बता दें कि जिस समय घटना हुई, उस वक्त कमेंटरी कर रहे ऑस्ट्रेलियन कमेंटेटर ने कहा कि शायद स्मिथ को नियम का अंदाजा नहीं था लेकिन भारतीय कमेंटेटर सुनील गावस्कर और वीवीएस लक्ष्मण को लगता है कि स्मिथ को इसके लिए सजा देनी चाहिए। सुनील गावस्कर ने कहा कि मैं तो इसे सीधे तौर पर बेईमानी कहूंगा।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:16 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+