For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

बेंगलुरू टेस्ट: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरे टेस्ट में 75 रन से हराया

आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच का चौथा दिन था।

बेंगलुरू। टीम इंडिया ने दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को 75 रन से हरा दिया। भारत से मिले 188 रन के टारगेट का पीछा करते हुए मेहमान टीम की दूसरी इनिंग 112 रन पर सिमट गई। भारत की ओर से इस मैच में अश्विन ने 8 विकेट लिए तो वहीं जडेजा ने 7 विकेट झटके।

  • इसी के साथ भारत ने चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला में 1-1 से बराबरी कर ली है।
  • आस्ट्रेलिया को चौथी पारी में जीत के लिए 188 रनों की जरूरत थी।
  • कंगारूओं की अश्विन की फिरकी के आगे एक नहीं चली और पूरी टीम 112 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।
  • आपको बता दें कि नाथन लॉयन के आठ विकेटों के दम पर आस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 189 रनों पर ढेर कर दिया था।
  • बेंगलुरु टेस्ट: स्मिथ ने की बेईमानी की कोशिश, भड़के कोहली
  • इसके बाद मेहमान टीम ने शॉन मार्श के 66 और मैट रेन शॉ के 60 रनों के दम पर अपनी पहली पारी में 276 रन बनाते हुए 87 रनों की बढ़त ले ली थी।
  • भारत ने अपनी दूसरी पारी में चेतेश्वर पुजारा (92) और अजिंक्य रहाणे (52) के बीच पांचवें विकेट के लिए हुई 118 रनों की साझेदारी के अलावा लोकेश राहुल के 51 रनों के दम पर अपनी दूसरी पारी में 274 रन बनाते हुए आस्ट्रेलिया को 188 रनों का लक्ष्य दिया था।
  • राहुल ने पहली पारी में भी 90 रन बनाए थे।
  • टीम इंडिया को मिला नया स्पॉन्सर, अब 'ओपो' के नाम की जर्सी पहनेंगे खिलाड़ी
  • दूसरी पारी में आस्ट्रेलिया के लिए सर्वाधिक 24 रन पीटर हैंड्सकॉम्ब ने बनाए।
  • चौथी दिन की शुरुआत भारत के लिए अच्छी नहीं थी।
  • जहां पुजारा 92 रनों पर आउट हो गए और फिर 8 रनों में जिस तरह से 4 विकेट गिरे उससे तो यही लगा कि टीम इंडिया के हाथ से आज का मैच चला गया लेकिन अश्विन की फिरकी से भारत ने मैच में वापसी की और वो 75 रनों से मैच जीत गया।
  • इसी के साथ ही भारत में अश्विन के सबसे तेज 200 विकेट हो गए हैं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:16 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+