For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs AUS: नेटस पर जसप्रीत बुमराह से घबराये विराट कोहली, कहा- सिर को निशाना बनाने से नहीं हिचकता

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मंगलवार को शुरु हो रही वनडे सीरीज से पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली नें वानखेड़े स्टेडियम में आयोजित प्रैक्टिस सेशन में भाग लिया। दुनिया के सबसे महान बल्लेबाजों में से विराट कोहली ने नेट्स पर वनडे के नंबर 1 गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का सामना किया और न सिर्फ सामना किया बल्कि अच्छे शॉटस खेलकर चौके भी लगाये। प्रैक्टिस के बाद विराट कोहली ने नेट पर बुमराह के खिलाफ अपनी बल्लेबाजी को लेकर अनुभव भी साझा किया।

मीडिया से बात करते हुए भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा कि नेटस हो या मैदान तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी करते बल्लेबाजों के सिर और पसलियों को निशाना बनाने में शर्माते नहीं हैं। इसलिये उनके खिलाफ बल्लेबाजी करना कभी भी आसान काम नहीं होता।

और पढ़ें: 1st ODI, IND vs AUS: वानखेड़े वनडे से पहले गंभीर ने बताया स्मिथ-कोहली में कौन है बेहतर खिलाड़ी

विराट कोहली का मानना है कि जसप्रीत बुमराह क्रिकेट के किसी भी प्रारूप के सबसे खतरनाक गेंदबाजों में से एक हैं। वह प्रैक्टिस के दौरान भी बल्लेबाज के सिर को निशाना बनाने में हिचकिचाते नहीं हैं।

बुमराह के खिलाफ हर रोज नेट्स पर चौका लगाना नसीब नहीं होता

बुमराह के खिलाफ हर रोज नेट्स पर चौका लगाना नसीब नहीं होता

नेट्स पर बुमराह के खिलाफ अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि जसप्रीत बुमराह के खिलाफ हर रोज चौका लगाना नसीब नहीं होता।

विराट कोहली ने कहा, ‘मेरे अनुसार खेल के किसी भी प्रारूप में वह (बुमराह) सबसे कुशल गेंदबाज हैं। उनके खिलाफ खेलते हुए, वह मैच वाले जज्बे को नेट्स पर भी लेकर आते हैं। वह बार-बार हमारे सिर पर गेंद मारने या पसलियों को निशाना बनाने से नहीं हिचकते।'

विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह की तारीफ करते हुए कहा कि वह एक कंपलीट बॉलर है। किसी भी मैच की तैयारी के लिये आप अपने बेस्ट बॉलर्स का सामना करना चाहते हैं। मैं खुद को बुमराह के खिलाफ खेलने की चुनौती देता हूं। उसकी गेंद पर चौका लगाने का मौका हर रोज नहीं मिलता। फिर चाहे वो नेटस ही क्यों न हो।

4 साल में दूसरी बार नेटस पर बुमराह ने किया कोहली को आउट

4 साल में दूसरी बार नेटस पर बुमराह ने किया कोहली को आउट

नेट्स पर अपने और बुमराह के बीच हुई दोस्ताना बैटल के बारे में बात करते हुए विराट ने कहा कि 4 साल में दूसरी बार उसने मुझे नेटस पर आउट किया है।

कोहली ने कहा, ‘जसप्रीत बुमराह पिछले 4 साल से टीम के लिए खेल रहे हैं और इस दौरान आज दूसरी बार है जब मैं उसके खिलाफ नेट पर आउट हुआ। मैंने हर बार उसके खिलाफ रन बनाए हैं और आउट नहीं हुआ हूं।'

भारतीय कप्तान ने कहा, ‘2018 में टेस्ट से पहले एक बार एडिलेड में और एक बार आज उसने मुझे आउट किया। मुझे खुशी है कि यह मेरे नेट सेशन की अंतिम गेंद थी क्योंकि वह तेजी से दोबारा गेंदबाजी करने पहुंच गया लेकिन मैं नेट्स से जा चुका था।'

मिशेल स्टार्क की गेंदबाजी है खतरनाक

मिशेल स्टार्क की गेंदबाजी है खतरनाक

विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले कहा कि भारतीय मध्यक्रम के लिये मिशेल स्टार्क की अगुवाई वाली तेज गेंदबाजी का सामना करना बड़ी चुनौती साबित होगा।

उन्होंने कहा, ‘मिशेल स्टार्क जैसे गेंदबाज का सामना करना उनके लिए बड़ी चुनौती होगी। वह काफी कुशल गेंदबाज है। ऐसा लग रहा है कि वह फिर वैसी स्विंग कराने लगे हैं जैसी पहले कराया करते थे और यह उसे खतरनाक गेंदबाज बनाता है।'

भारत की सर्वश्रेष्ठ पिच है वानखेड़े

भारत की सर्वश्रेष्ठ पिच है वानखेड़े

विराट कोहली ने एडम जम्पा की तारीफ करते हुए कहा कि उसका आत्म-विश्वास पहले से ज्यादा होगा क्योंकि इस लेग स्पिनर ने पिछले दौरे पर ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।

विराट कोहली ने वानखेड़े स्टेडियम की पिच को बल्लेबाजों के लिये स्वर्ग बताते हुए इसे भारत की बेस्ट पिच बताया। उन्होंने साथ ही कहा कि वह जिन पिचों पर खेले हैं उनमें ऐडिलेड के साथ ही वानखेड़े सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी विकेट है।

Story first published: Tuesday, January 14, 2020, 18:25 [IST]
Other articles published on Jan 14, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+