For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

1st ODI, IND vs AUS: वानखेड़े वनडे से पहले गंभीर ने बताया स्मिथ-कोहली में कौन है बेहतर खिलाड़ी

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली वनडे सीरीज के लिये दोनों टीमें तैयार हैं। सीरीज का आगाज मंगलवार को मुंबई के वानखेड़े में होगा। मैच से पहले भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज और मौजूदा सांसद गौतम गंभीर ने विराट कोहली और स्टीव स्मिथ की तुलना करते हुए बताया कि सीमित ओवर्स के प्रारूप में कौन खिलाड़ी बेहतर है। गौतम गंभीर ने विराट कोहली की तारीफ करते हुए कहा कि टेस्ट मैचों में भले ही इन दोनों खिलाड़ियों के बीच प्रतिस्पर्धा जारी है लेकिन सफेद बॉल क्रिकेट में स्टीव स्मिथ भारतीय कप्तान से कोसों दूर हैं।

और पढ़ें: IND vs AUS, Preview: हार का बदला लेने वानखेड़े में उतरेगी विराट सेना, सामने होगी कंगारूओं की चुनौती

उल्लेखनीय है कि विराट कोहली ने वनडे प्रारूप में 43 शतक की बदौलत 11 हजार से ज्यादा रन बना लिये हैं जबकि स्टीव स्मिथ 8 शतक की मदद से 4 हजार रनों के करीब पहुंचे हैं।

और पढ़ें: INDvAUS: टिम पेन के चैलेंज पर विराट कोहली ने दिया मुंहतोड़ जवाब, पिंक बॉल टेस्ट पर जानें क्या बोले

विराट कोहली की स्टीव स्मिथ से तुलना करने की सोच भी नहीं सकता

विराट कोहली की स्टीव स्मिथ से तुलना करने की सोच भी नहीं सकता

सीरीज से पहले स्टार स्पोर्टस से बात करते हुए गौतम गंभीर ने कहा,' सीमित ओवरों के प्रारूप में विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ से कहीं अधिक बेहतर है। दोनों के बीच कोई तुलना नहीं है। मैं सीमित ओवरों की क्रिकेट में कोहली की तुलना स्मिथ से नहीं कर सकता। मेरे लिये यह देखने लायक होगा कि स्टीव स्मिथ किस नंबर पर बल्लेबाजी करने आते हैं।'

गौतम गंभीर ने कहा कि मेरे लिये यह देखना ज्यादा मजेदार होगा कि ऑस्ट्रेलिया स्टीव स्मिथ को कौन से नंबर पर बल्लेबाजी करने भेजता है। वह उन्हें तीसरे नंबर पर उतारकर मार्नस लाबुशाने को चौथे नंबर पर भेजेंगे या फिर स्टीव स्मिथ को ही चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करायेंगे।

कैसे फिंच-वॉर्नर को परेशान करेगी बुमराह-शमी की जोड़ी

कैसे फिंच-वॉर्नर को परेशान करेगी बुमराह-शमी की जोड़ी

भारतीय गेंदबाजी को लेकर गौतम गंभीर का मानना है कि जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी की जोड़ी वानखेड़े पर ज्यादा असरदार होगी और वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों केा परेशान करने वाली होगी।

गंभीर ने कहा, 'मैं यह देखने के लिए रोमांचित हूं कि ये दोनों सीमित ओवरों के क्रिकेट में शानदार फॉर्म में चल रहे डेविड वॉर्नर या एरॉन फिंच जैसे शीर्ष बल्लेबाजों को सपाट पिचों पर कैसी गेंदबाजी करते हैं।'

विश्व कप सेमीफाइनल की गलती नहीं दोहराना चाहेगे विराट कोहली

विश्व कप सेमीफाइनल की गलती नहीं दोहराना चाहेगे विराट कोहली

गौतम गंभीर का मानना है कि विश्व कप 2019 के सेमीफाइनल मैच में भारतीय मैनेजमेंट ने मोहम्मद शमी को ओल्ड ट्रैफर्ड के मैदान पर बाहर बिठाकर बड़ी गलती की थी। विराट कोहली वह गलती दोबारा वानखेड़े में नहीं करना चाहेंगे। उनका मानना है कि मोहम्मद शमी वानखेड़े स्टेडियम जैसी सपाट पिच पर कहीं अधिक प्रभावी होंगे।

गंभीर ने कहा, 'मेरा हमेशा से मानना है कि जब आप सपाट पिचों और वानखड़े या बेंगलुरू जैसे छोटे मैदानों पर खेलते हैं तो आपको गेंदबाजों को अधिक जिम्मेदारी लेनी होती है। मोहम्मद शमी जिस फार्म में हैं वह भारत के लिए फायदे की स्थिति है। जसप्रीत बुमराह चोट के बाद वापसी कर रहा है लेकिन वह स्तरीय गेंदबाज है।'

उन्होंने कहा, ' जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी के लिये सर्वश्रेष्ठ चीज यह है कि उनके पास गति है। वह अपनी गति से विकेट हासिल कर सकते हैं।'

Story first published: Monday, January 13, 2020, 23:03 [IST]
Other articles published on Jan 13, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+