IND vs BAN: क्रिकेट फैन्स पर नहीं पड़ा दिल्ली की खतरनाक हवा का असर, भारी संख्या में देखने पहुंचे मैच
नई दिल्ली। दिल्ली में वायु प्रदूषण की वजह से लगाई जा रहीं भारत बनाम बांग्लादेश पहला टी-20 इंटरनैशनल मैच के रद्द होने की तमाम अटकलों पर अब विराम लग चुका है। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में बांग्लादेश टीम ने टॉस जीतकर पहले बोलिंग का फैसला किया है। दिल्ली में प्रदूषण के स्तर को देखते हुए जहां स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है, डॉक्टर्स लोगों को घर से बाहर न निकलने की हिदायत दे रहे हैं लेकिन क्रिकेट के दीवानों के लिये यह सब 'मायने नहीं रखता'। भारतीय क्रिकेट के दीवानों ने मैच हो पाने की अनिश्चितता के आखिरी पलों के बीच दर्शक भारी संख्या में अरुण जेटली स्टेडियम में पहुंचे।
दिल्ली-एनसीआर धुंध अपने चरम पर है और सुबह तक स्टेडियम के आसपास के क्षेत्रों में एक्यूआई 900 से अधिक था। सुबह हल्की बारिश होने के कारण इसमें सुधार हुआ और यह 550 के आसपास पहुंच गया। यह एक्यूआई भी खतरनाक माना जाता है लेकिन मैच रेफरी रंजन मदुगले ने परिस्थितियों का आकलन करने के बाद मैच जारी रखने के लिये हरी झंडी दिखा दी।
और पढ़ें: टेस्ट क्रिकेट की 5 सबसे खराब पिचें जिन पर नहीं होना चाहिये मैच, इनमे से आप कितनी जानते हैं
इसके बावजूद तय नहीं था कि मैच हो पाएगा क्योंकि दृश्यता एक मसला था, लेकिन दर्शकों के लिये यह मायने नहीं रखता था। वे चार बजे से ही स्टेडियम में पहुंचने लग गये थे और शाम सात बजे मैच शुरू होने तक स्टेडियम का अधिकतर हिस्सा भर चुका था। चंद एक दर्शक ही ऐसे थे जो मास्क लगाकर आये थे।
|
भारी संख्या में मैच देखने पहुंचे दर्शक
उत्तम नगर से आये एक दर्शक परमानंद ने कहा, ‘हम आम कामकाज के लिये भी घर से बाहर निकल रहे हैं। दिल्ली में क्रिकेट मैच कभी कभी होते हैं इसलिए धुंध मायने नहीं रखती।'
यहां तक कि कई माता पिता अपने बच्चों के साथ स्टेडियम में पहुंचे हुए थे और वे पूरे जोशोखरोश से भारतीय टीम का उत्साह बढ़ा रहे थे।
|
पैसा ही सब कुछ नहीं होता, दिल्ली में नहीं होना चाहिये था मैच
हालांकि इस बीच कुछ दर्शकों ने सोशल मीडिया पर इतने प्रदूषण के बीच मैच कराने पर बोर्ड की निंदा भी की है।
एक यूजर ने लिखा प्रदूषण के चलते दिल्ली से फ्लाइट डाइवर्ट की जा रही हैंं लेकिन क्रिकेट बोर्ड दिल्ली में मैच कराने को लेकर अड़ा हुआ है। दिल्ली वालों के सेहत की बिना फिक्र के क्रिकेट मैच का आयोजन गलत है। पैसा ही सब कुछ नहीं हो सकता।
|
काश! मैच कहीं और शिफ्ट हो जाता
एक और यूजर ने लिखा है कि दोनों टीमों को खेल के लिए बधाई। आशा है कि स्टेडियम के आस-पास ज्यादा प्रदूषण न हो ताकि खिलाड़ियों और दर्शकों पर इसका असर पड़े। हालांकि अगर मैच कहीं और शिफ्ट हो जाता तो बेहतर होता।
मोहिंदर अमरनाथ स्टैंड खचाखच भरा था जबकि बिशन सिंह बेदी स्टैंड में कुछ सीटें खाली थी। मैच आगे बढ़ने के साथ धुंध भी बढ़ गयी थी लेकिन इससे दर्शकों पर कोई असर नहीं पड़ा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
