IND vs BAN: चहल टीवी पर दिखे श्रेयस अय्यर और शिवम दुबे, बताया कौन लगाता है सबसे लंबे छक्के
नई दिल्ली। भारतीय टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल की टी20 टीम में करीब 2 साल बाद वापसी हुई है और पहले टी20 मैच से पहले ऐसी उम्मीद है कि उन्हें अंतिम 11 में जगह जरूर दी जाएगी। इस बीच बीसीसीआई के लिए चहल टीवी नाम का शो होस्ट कर क्रिकेटर्स के साथ मस्ती करने वाले चहल ने बांग्लादेश सीरीज के लिए शामिल युवा खिलाड़ियों श्रेयस अय्यर और शिवम दुबे से बात की। शिवम दुबे पहली बार भारतीय टीम के लिए चुने गए हैं। दोनों ही खिलाड़ी घरेलू स्तर पर मुंबई के लिए क्रिकेट खेलते हैं। मैच से पहले चहल टीवी होस्ट करते हुए युजवेंद्र चहल ने मुंबई के श्रेयस अय्यर और शिवम दुबे का दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में इंटरव्यू किया।
और पढ़ें: टेस्ट क्रिकेट की 5 सबसे खराब पिचें जिन पर नहीं होना चाहिये मैच, इनमे से आप कितनी जानते हैं
इसी स्टेडियम में भारत रविवार को बांग्लादेश के साथ तीन मैचों की सीरीज का पहला टी-20 मैच खेलेगी। यह दोनों खिलाड़ी चहल से लंबे हैं इसलिए चहल ने इन दोनों का इंटरव्यू कुर्सी पर खड़े होकर किया।

कुर्सी पर खड़े होकर किया शिवम-श्रेयस का इंटरव्यू
चहल ने अपने चुलबुले अंदाज में इंटरव्यू की शुरुआत करते हुए कहा मुंबई के 2 मुस्तंडो का चहल टीवी में स्वागत है हालांकि फिर तुरंत ही इंटरव्यू रोककर वो कुर्सी ले आये और उस पर चढ़कर कहा अब ठीक है नहीं तो इन दोनों के कारण मेरी पीठ में दर्द हो जाता।
चहल ने शिवम दुबे से सवाल पूछते हुए कहा कि पहली बार टीम का हिस्सा बनने पर आपको कैसा महसूस हो रहा है। इस पर शिवम दुबे ने जवाब देते हुए कहा , 'मैं बस अच्छा करना जारी रखना चाहता हूं। मैं अब अपने देश के लिए खेल रहा हूं इसलिए यह मेरे लिए गर्व की बात है। मुझ पर अब सभी की निगाहें होंगी इसलिए मुझे मेहनत करने की जरूरत है।'

अय्यर ने बताया आईपीएल से ठीक पहले शिवम ने क्यों लगाये थे 5 लगातार छक्के
इसके बाद चहल ने अय्यर से पूछा कि पिछले साल आईपीएल की नीलामी से ठीक पहले शिवम दुबे ने 5 लगातार छक्के लगाये थे तो भाई आपने ऐसा क्या बोला जो उन्होंने यह कारनामा कर दिखाया।
श्रेयस अय्यर ने भी मजाकिया अंदाज में इसका जवाब देते हुए कहा,' मैच वाले दिन मैनें शिवम को कहा कि अगर वो चाहता है कि आईपीएल की नीलामी में उसका बेस प्राइज बढ़े तो आज के मैच में 6 बॉल पर 6 छक्के लगा दें, हालांकि वह 5 ही लगा पाया। इसीलिये उसे सिर्फ 5 करोड़ मिले और मौका वरना तो मुश्किल ही नजर आ रहा था।

शिवम दुबे और श्रेयस अय्यर में कौन लगाता है सबसे लंबे छक्के
चहल ने शिवम से मौजूदा बांग्लादेश सीरीज के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा,' बस अपनी फॉर्म को जारी रखने की कोशिश है। अभी तक अच्छा खेल रहा हूं तो इसे आगे भी करना चाहता हूं। देश के लिए खेलना गर्व की बात है।'
य़ुजवेंद्र चहल से बात करते हुए श्रेयस अय्यर ने बताया कि आज ही के दिन उन्होंने अपना डेब्यू किया था, वहीं जब दोनों खिलाड़ियों में सबसे लंबा छक्का कौन लगाता है यह सवाल किया गया तो अय्यर ने बताया कि इस मामले में शिवम दुबे आगे हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
