दीपक चाहर की गेंदबाजी के मुरीद हुए सचिन-सौरव, जानें तारीफ में क्या कहा
नई दिल्ली। भारत और बांग्लादेश के बीच टी20 सीरीज के आखिरी मैच में युवा खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत टीम इंडिया ने 2-1 से सीरीज जीत ली। भारत के लिए इस जीत में दीपक चाहर ने अहम भूमिका निभाते हुए अपने टी20 करियर की पहली हैट्रिक ली। मैन ऑफ द मैच' चुने गए चहर ने मैच में 3.2 ओवर किए। तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने विकेट लिया और फिर चौथे ओवर की पहली दो गेंदों पर दो विकेट चटका कर अपनी हैट्रिक भी पूरी की। इसी के साथ वह टी-20 अंतर्राष्ट्रीय में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले गेंदबाज बन गए। इसके अलावा, वह एक मैच में पांच या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले चौथे भारतीय गेंदबाज भी बने।
और पढ़ें: 3rd T20: जानें मैच के बीच खिलाड़ियों से क्या बोले रोहित शर्मा, क्यों बढ़ेगा विराट का सिरदर्द
दीपक चाहर की सीरीज जिताऊ परफॉर्मेंस के बाद सोशल मीडिया पर तारीफों की बाढ़ आ गई है। भारत के पूर्व खिलाड़ियों ने भी बांग्लादेश के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाज दीपक चहर की जमकर तारीफ की।
|
सचिन तेंदुलकर ने दीपक चाहर की तारीफ में पढ़े कसीदे
मैच के बाद महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट किया, 'दीपक चहर ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने अपने दिमाग का इस्तेमाल किया और प्लानिंग के तहत गेंदबाजी की और सही वेरिएशन का उपयोग करते हुए अहम समय पर विकेट निकाले।'
तेंदुलकर ने कहा, 'दुबे, श्रेयस अय्यर और लोकेश राहुल का भी जिक्र करना जरूरी है जिन्होंने भारत को सीरीज दिलाने में अहम भूमिका निभाई।'
|
जानें क्या बोले सौरभ गांगुली
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सौरभ गांगुली ने ट्वीट किया, 'दीपक चहर, रोहित शर्मा और भारत को जीत की शुभकामनाएं। इतने ओस में जीत दर्ज करना आसान नहीं होता।'
|
वीवीएस लक्ष्मण ने भी दी बधाई
भारतीय टीम को सीरीज जीतने पर ढेर सारी बधाई! राहुल और श्रेयस की शानदार बल्लेबाजी देखकर मजा आया। शिवम दुबे और अन्य गेंदबाजों की मदद के साथ दीपक चाहर ने मैच जिताऊ स्पेल किया। इसके लिये उन्हें ढेर सारी बधाईयां
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
