For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs ENG: बीसीसीआई ने रोहित-अय्यर की चोट पर दिया अपडेट, जानें अब क्या है हाल

IND vs ENG
Photo Credit: BCCI/Twitter

India vs England 1st ODI BCCI gives Update on Injury of Shreyas Iyer Rohit Sharma Will he play next match: नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच जारी 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच आज पुणे के मैदान पर खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 317 रनों का स्कोर खड़ा किया, जिसके बाद इंग्लैंड की टीम 318 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी है। भारतीय टीम के लिये आज उपकप्तान रोहित शर्मा (28) ने शिखर धवन (98) के साथ शानदार तरीके से पारी का आगाज किया और पहले विकेट के लिये 64 रनों की साझेदारी की।

भारतीय टीम जब बल्लेबाजी कर रही थी उस वक्त टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा के हाथ में चोट लगते हुए देखा गया जिसके बाद वह फील्डिंग के दौरान मैदान पर नहीं उतरे। वहीं फील्डिंग के दौरान श्रेयय अय्यर का कंधा भी चोटिल हो गया जिसके बाद वह मैदान पर कराहते हुए नजर आ रहे थे और फिजियो और खिलाड़ियों की मदद से बाहर जाना पड़ा।

और पढे़ं: IND vs ENG: फील्डिंग करते हुए चोटिल हुए सैम बिलिंग्स, क्या बल्लेबाजी के लिये मैदान पर आयेंगे वापस

इसके बाद से ही यह सवाल पूछा जा रहा है कि इन खिलाड़ियों की चोट कितनी गंभीर है और क्या सीरीज में यह खिलाड़ी वापसी करते नजर आयेंगे। बीसीसीआई ने इसको लेकर अपडेट जारी किया है और बताया है कि श्रेयस अय्यर के बायें कंधे में चोट लगी है जिसकी वजह से उन्हें फिलहाल स्कैन के लिये ले जाया गया है और उस पर रिपोर्ट आने के बाद ही सीरीज में उनके आगे खेलने पर फैसला लिया जायेगा।

गौरतलब है कि पारी के 8वें ओवर के दौरान जब श्रेयस अय्यर गेंद को रोकने के लिये डाइव लगाते नजर आये तो उनके कंधे पर चोट लग गई। उन्होंने अपनी इस कोशिश में दो रन तो बचाये लेकिन अपना कंधा चोटिल कर बैठे। उल्लेखनीय है कि श्रेयस अय्यर के उसी कंधे में चोट लगी है जिसमें ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 3 महीने पहले चोट आई थी।

और पढ़ें: IND vs ENG: पुणे में क्रुणाल पांड्या का हुआ ड्रीम डेब्यू, अर्धशतक जड़ रचा इतिहास

अय्यर अपनी इस चोट के कारण सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का हिस्सा नहीं बन पाये थे और ऐसे में उनकी चोट गंभीर रहती है तो सीरीज के बचे हुए 2 मैचों से उनका बाहर होना लगभग तय माना जाना चाहिये। वहीं रोहित शर्मा की चोट पर अपडेट देते हुए बीसीसीआई ने बताया है कि उनके दायें हाथ की कोहनी में चोट लगी है और दर्द में होने के चलते वह फील्डिंग करने नहीं उतरे हैं। हालांकि चोट गंभीर नहीं है और ऐसे में वो अगले मैच में वापसी करते नजर आयेंगे।

Story first published: Tuesday, March 23, 2021, 21:14 [IST]
Other articles published on Mar 23, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+