For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs ENG: फील्डिंग करते हुए चोटिल हुए सैम बिलिंग्स, क्या बल्लेबाजी के लिये मैदान पर आयेंगे वापस

IND vs ENG
Photo Credit: Twitter

India vs England 1st ODI Sam Billings Injury Update Will he back to Bat for England at Pune: नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज का पहला मैच आज पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां पर भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड के सामने 317 रन का स्कोर खड़ा किया है और इंग्लैंड को जीत के लिये 318 रनों की दरकार है। हालांकि फील्डिंग के दौरान इंंग्लैंड टीम के दो खिलाड़ियों को चोट के चलते मैदान से बाहर जाना पड़ा है। इसमें इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन और सैम बिलिंग्स का नाम शामिल है, जिसके बाद फैन्स के बीच लगातार सवाल उठ रहा है कि क्या यह खिलाड़ी मैदान पर बल्लेबाजी करने के लिये वापसी कर सकेंगे या नहीं।

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने इन खिलाड़ियों की चोट को लेकर अपडेट जारी किया है और बताया है कि फैन्स अगली पारी में क्या एक्सपेक्ट कर सकते हैं। ईसीबी ने कप्तान इयोन मोर्गन की चोट पर अपडेट देते हुए बताया है कि उनके फिंगर में 4 टांके लगाये गये हैं और वो जरूरत के दौरान बल्लेबाजी करने के लिये आ सकते हैं।

और पढ़ें: IND vs ENG: राहुल-पांड्या के अर्धशतक ने भारत को संभाला, इंग्लैंड के सामने रखा 318 का लक्ष्य

वहीं सैम बिलिंग्स की बात करते हुए इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने ट्वीट करते हुए बताया कि सैम बिलिंग्स की कॉलर बोन ज्वाइंट में खिंचाव आ गया है। उनकी चोट पर स्प्रेन किया गया है जो कि इस समय सूजी हुई है। बोर्ड ने साफ किया कि यह चोट उनकी पुरानी कंधी की चोट से जुड़ी हुई इंजरी नहीं है। फिलहाल इसका इलाज जारी है और अगर इंग्लैंड को जरूरत पड़ी तो वह मैच में बल्लेबाजी के लिये उतर सकते हैं।

गौरतलब है कि जब भारतीय टीम बल्लेबाजी कर रही थी तो सैम बिलिंग्स एक चौका बचाने के चक्कर में अपना कंधा चोटिल कर बैठे थे तो वहीं पर इयोन मोर्गन चौके की ओर जा रहे निश्चित शॉट को रोकने के चक्कर में चोटिल हो गये थे। इस दौरान दोनों खिलाड़ी काफी दर्द में दिखाई दिये जिसके चलते उन्हें मैदान छोड़कर जाना पड़ा।

और पढ़ें: IND vs ENG: पुणे में क्रुणाल पांड्या का हुआ ड्रीम डेब्यू, अर्धशतक जड़ रचा इतिहास

आपको बता दें कि इंग्लैंड की टीम ने फिलहाल जबरदस्त शुरुआत की है और पहले 10 ओवर में भारत के खिलाफ बिना कोई विकेट खोये 89 रन बना लिये हैं। जॉनी बेयरस्टो और जेसन रॉय ने शानदार शुरुआत करते हुए विस्फोटक शुरुआत की है और अब तक 8 चौके 6 छक्के लगा चुके हैं।

Story first published: Tuesday, March 23, 2021, 19:01 [IST]
Other articles published on Mar 23, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+