For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs ENG: राहुल-पांड्या के अर्धशतक ने भारत को संभाला, इंग्लैंड के सामने रखा 318 का लक्ष्य

IND vs ENG
Photo Credit: BCCI/Twitter

India vs England 1st ODI KL Rahul Krunal Pandya fifties lead India post 317 runs in first innings: नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज आज पुणे के मैदान पर हो गया है, जहां पर इंग्लैंड की टीम ने एक बार फिर टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इंग्लैंड की टीम ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पहले 10 ओवर्स में भारतीय बल्लेबाजों पर लगाम लगाये रखी। वहीं भारत के लिये रोहित शर्मा (28) और शिखर धवन (98) ने शानदार शुरुआत करते हुए संभलकर बल्लेबाजी की और पहले विकेट के लिये 64 रनों की साझेदारी की।

इंग्लैंड के लिये बेन स्टोक्स ने रोहित शर्मा को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ने का काम किया। इसके बाद कप्तान विराट कोहली (56) ने शिखर धवन के साथ पारी को संभालने का काम किया और अपना अर्धशतक पूरा किया। दोनों ने दूसरे विकेट के लिये 105 रनों की साझेदारी की। जब फैन्स को लगा कि शायद आज उन्हें विराट कोहली के बल्ले से लंबे समय से चले आ रहे शतक का सूखा खत्म होता देखने को मिलेगा तभी वो मार्क वुड की गेंद पर आदिल राशिद को कैच थमा कर वापस चले गये।

और पढ़ें: IND vs ENG: पुणे में क्रुणाल पांड्या का हुआ ड्रीम डेब्यू, अर्धशतक जड़ रचा इतिहास

मार्क वुड ने कोहली का विकेट हासिल करने के बाद श्रेयस अय्यर (6) को लिविंगस्टोन के हाथ कैच कराकर वापस पवेलियन भेज दिया, जिसके बाद बेन स्टोक्स ने शिखर धवन को शतक से 2 रन पहले आउट कर भारतीय टीम को पांचवा झटका दिया। लगातार 3 विकेट हासिल करने के बाद इंग्लिश गेंदबाजों ने फिर से वापसी की और न सिर्फ भारतीय टीम की रन गति पर लगाम लगाई बल्कि एक समय 350 रन के स्कोर तक पहुंचती दिख रही भारतीय टीम को एक-एक रन के लिये मजबूर कर दिया।

40.3 ओवर्स में भारतीय टीम का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 205 रन बना लिये थे जिसके बाद आज डेब्यू कर रहे क्रुणाल पांड्या और केएल राहुल ने पारी को संभालते हुए अपना-अपना अर्धशतक पूरा किया और 9.3 ओवर्स में नाबाद 112 रनों की साझेदारी कर भारत का स्कोर 317 रनों पर पहुंचा दिया।

और पढ़ें: IND vs ENG: 618 दिन बाद वनडे मैच खेलने उतरे बेन स्टोक्स, 3 विकेट ले भारत को बैकफुट पर धकेला

जहां इस पारी के चलते केएल राहुल को अपने फॉर्म के लिये आत्म-विश्वास मिला है तो वहीं पर क्रुणाल पांड्या ने ड्रीम डेब्यू किया। क्रुणाल पांड्या वनडे क्रिकेट में डेब्यू करते हुए सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गये हैं। आपको बता दें कि अब इंग्लैंड की टीम को जीत के लिये 318 रनों की दरकार है।

Story first published: Tuesday, March 23, 2021, 18:25 [IST]
Other articles published on Mar 23, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+