For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs ENG: जानें क्यों ट्विटर पर अचानक ट्रेंड होने लगा लॉर्ड शार्दुल

IND vs ENG
Photo Credit: ICC/twitter

India vs England 1st ODI Why Lord Shardul is Trending on Twitter after Taking two wickets in an Over: नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच आज पुणे के मैदान पर खेला गया जहां पर भारतीय गेंदबाजों ने शानदार वापसी करते हुए 66 रनों से जीत दिलाई और सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। भारतीय टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 317 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया जिसका पीछा करते हुए जॉनी बेयरस्टो और जेसन रॉय ने शानदार शुरुआत की और पहले विकेट के लिये शतकीय साझेदारी की।

जॉनी बेयरस्टो ने 66 गेंदों में 6 चौके 7 छक्के की मदद से 94 रनों की पारी खेली तो वहीं पर जेसन रॉय ने 35 गेंद में 7 चौके एक छक्के की मदद से 46 रनों की पारी खेली और पहले विकेट के लिये 135 रनों की साझेदारी की। जब तक यह दोनों बल्लेबाज खेल रहे थे तब तक ऐसा लगा मानों इंग्लैंड की टीम इस मैच को आसानी से जीत जायेगी। लेकिन तभी भारतीय गेंदबाजों ने वापसी कराने का काम किया।

और पढ़ें: IND vs ENG: डेब्यू मैच में प्रसीद कृष्णा ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने

भारतीय टीम के लिये प्रसीद कृष्णा ने जेसन रॉय का विकेट हासिल कर पहले विकेट के लिये की गई साझेदारी को तोड़ने का काम किया तो वहीं अपने अगले ही ओवर में बेन स्टोक्स का विकेट लेकर टीम की वापसी कराई। अपने पहले स्पेल के दौरान महज 3 ओवर में 30 रन देने वाले शार्दुल ठाकुर इसके बाद जब गेंदबाजी करने आये तो शानदार गेंदबाजी करते हुए एक ही ओवर में दो विकेट और 2 ओवर में 3 विकेट हासिल करने का काम किया।

शार्दुल ठाकुर ने पहले जॉनी बेयरेस्टो का विकेट हासिल किया और फिर अपने अगले ही ओवर में इयोन मोर्गन और जोस बटलर का विकेट लेकर इंग्लैंड की बल्लेबाजी की कमर ही तोड़ डाली। शार्दुल ने लगातार तीसरे अंतर्राष्ट्रीय मैच में एक ही ओवर में दो विकेट हासिल करने का काम किया। शार्दुल ठाकुर ने हर बार मध्य ओवर्स में यह कारनामा कर भारतीय टीम को मैच में वापस लाने का काम किया और जब उन्होंने यह कारनामा पुणे के मैदान पर कर दिखाया तो सोशल मीडिया पर लॉर्ड शार्दुल ट्रेंड होने लगा।

और पढ़ें: IND vs ENG: बीसीसीआई ने रोहित-अय्यर की चोट पर दिया अपडेट, जानें अब क्या है हाल

गौरतलब है कि इसके बाद इंग्लैंड की टीम कोई बड़ी साझेदारी नहीं कर सकी और 135 रन पर पहला विकेट खोने वाली इंग्लैंड की टीम 251 रनों पर ऑल आउट हो गई। भारत की ओर से प्रसीद कृष्णा ने सबसे ज्यादा 4 विकेट हासिल किये और भारतीय टीम ने इस मैच को 66 रनों से जीत लिया।

Story first published: Tuesday, March 23, 2021, 23:34 [IST]
Other articles published on Mar 23, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+