India vs England 1st Test Amazing fact which confirms Draw Result in Chennai After England Score 500 plus Score: नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज का पहला मैच इस समय चेन्नई के मैदान पर खेला जा रहा है जहां पर इंग्लैंड की टीम ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 8 विकेट खोकर 555 रन बना लिये हैं। पहले 2 दिन का खेल खत्म होने के बाद इंग्लैंड (England) की टीम बल्लेबाजी में भारतीय गेंदबाजों पर दबदबा बनाती नजर आ रही है जिसके चलते 180 ओवर्स का खेल खत्म होने के बावजूद भारतीय टीम इंग्लैंड की पारी को समेट पाने में नाकाम रही है।
हालांकि भले ही इंग्लैंड की टीम यहां पर एक बड़ा स्कोर बनाने की ओर जाती नजर आ रही है लेकिन इस बीच एक ऐसा आंकड़ा भी सामने आया है जो न सिर्फ भारतीय फैन्स को खुश करने का काम करेगा बल्कि चेन्नई में जारी इस टेस्ट मैच का रिजल्ट ड्रॉ होना तय बता रहा है।
और पढ़ें: IPL 2021 की नीलामी में अर्जुन तेंदुलकर पर भी लगेगी बोली, जानें कितना है बेस प्राइस
उल्लेखनीय है कि इंग्लैंड की टीम की ओर से भारतीय सरजमीं पर यह चौथी बार है जब उसने पहली पारी में 500 से ज्यादा रनों का स्कोर खड़ा किया है, हालांकि जब कभी ऐसा हुआ है भारतीय टीम उस मैच को ड्रॉ कराने में कामयाब रही है। इंग्लैंड की टीम ने 11 नवंबर 1961 को पहली बार मुंबई में खेलते हुए 500 रनों का स्कोर खड़ा किया था, वहीं कानपुर के मैदान पर 15 फरवरी 1964 को पहली पारी में 559 रनोंं का स्कोर खड़ा किया था।
इसके अलावा इंग्लैंड की टीम ने 9 नवंबर 2016 को राजकोट के मैदान पर 537 रनों का स्कोर खड़ा किया था। उल्लेखनीय है कि इन तीनों ही पारियों में इंग्लैंड की टीम ने पारी घोषित नहीं की थी और तीनों ही मैचों का रिजल्ट ड्रॉ रहा था। वहीं चेन्नई के मैदान पर जारी इस मैच में भी इंग्लैंड की टीम ने 8 विकेट खोकर 555 रन बना लिये हैं और फिलहाल इंग्लिश टीम पारी घोषित करने के मूड में नजर नहीं आ रही है, जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि कप्तान जो रूट ज्यादा से ज्यादा रन बनाकर भारतीय बल्लेबाजों को दो बार आउट करने का विचार कर रहे हैं।
आपको बता दें कि कप्तान जो रूट ने पहले दिन लगाये गये शतक को दूसरे दिन भी जारी रखा और करियर का 5वां दोहरा शतक पूरा किया। वह 218 रन बनाकर वापस पवेलियन लौटे। ऐसे में आंकड़े साफ दर्शाते हैं कि भारत और इंग्लैंड के बीच जारी यह मुकाबला एक बार फिर से ड्रॉ की ओर बढ़ रहा है।