
कभी नहीं लगा कि बुमराह फॉर्म में नहीं हैं
सोनी स्पोर्टस नेटवर्क के प्री शो में बात करते हुए कहा,'जसप्रीत बुमराह को लेकर कुछ आलोचना की जा रही थी कि वो अच्छी फॉर्म में नहीं हैं लेकिन मुझे कभी भी ऐसा महसूस नहीं हुआ। मुझे कभी भी ऐसा महसूस नहीं हुआ कि हमें उन्हें लेकर बात करनी चाहिये या फिर उनकी गेंदबाजी अच्छी नहीं है इस पर परेशान होना चाहिये। यह बस कुछ समय की बात थी, जब आपको दो-तीन विकेट मिल जायेंगे तो आपको वहीं जसप्रीत बुमराह देखने को मिलेंगे। वह एक बार फिर उसी तरह दिखाई देंगे जैसा कि आप जानते हैं।'

कोरोना काल में सभी खिलाड़ियों को हुई परेशानी
उन्होंने आगे कहा कि अगर आप पिछले एक डेढ़-साल में देखों तो दुनिया भर में बहुत सारी समस्या देखने को मिली है। दुनिया भर के खिलाड़ियों के लिये यह कभी रुका और कभी चला वाली प्रक्रिया रही। बायोबबल किसी भी खिलाड़ी के लिये आसान नहीं रहा है, फिर चाहे वो बल्लेबाज हों या फिर गेंदबाज हों और तेज गेंदबाजी एक ऐसी चीज है जिसमें लय हासिल करने के लिये आपको थोड़ा से समय की दरकार होती है।

सीरीज में और भी 5 विकेट हॉल लेते नजर आयेंगे बुमराह
नेहरा ने आगे बात करते हुए कहा कि बुमराह के पास अपनी टीम को जरूरत के समय विकेट निकाल कर देने की कला है। नेहरा का मानना है कि बुमराह सीरीज के बाकी बचे मैच में कुछ और 5 विकेट हॉल लेते नजर आयेंगे।
उन्होंने कहा,'जिस तरह के गेंदबाज जसप्रीत बुमराह हैं, आप आने वाले मैचों में और भी ज्यादा 5 विकेट हॉल देखने को मिलेंगे। आप नंबर्स भूल जाइये यह 4, 6 और 3 भी हो सकती है। एक बार फिर से मैं यह कहना चाहूंगा कि उनकी गेंदबाजी की जितनी तारीफ की जाये उतनी कम है और इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि वो इस बात को अच्छे से जानते हैं कि टेस्ट क्रिकेट में कब अतिरिक्त प्रयास करना है और कब नहीं। अगर आप दूसरी पारी पर नजर डालें तो उन्होंने शुरूआत में सिर्फ एक ही विकेट हासिल की थी, लेकिन बाद में जब सिब्ले और जो रूट की साझेदारी बनी तो उन्होंने इसे तोड़ दिया। एक कप्तान के तौर पर आप हमेशा चाहते हैं कि आप अपनी टीम को तब विकेट दिलायें जब उसकी दरकार हो।'


Click it and Unblock the Notifications
