For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs ENG: रॉबिन्सन के पंजे में फंसी विराट सेना, 278 पर सिमटा भारत

IND vs ENG
Photo Credit: ICC/Twitter

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच नॉटिंघम के मैदान पर खेला जा रहा है, जहां पर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम महज 183 रन पर सिमट गई। वहीं पर रनों का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 95 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। भारतीय टीम के लिये 2 साल बाद वापसी कर रहे सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने बेहतरीन बल्लेबाजी की लेकिन अपना शतक पूरा करने से चूक गये। वहीं पर इंग्लैंड की टीम के लिये अपने टेस्ट करियर का दूसरा ही मैच खेलने उतरे ऑली रॉबिन्सन ने गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन किया और भारतीय टीम को बड़ी बढ़त लेने से रोक लिया।

नॉटिंघम के मैदान पर खेले जा रहे इस मैच में ऑली रॉबिन्सन ने अपने टेस्ट करियर का पहला 5 विकेट हॉल भी हासिल किया जिसमें उन्होंने रोहित शर्मा (36), ऋषभ पंत (25), रविंद्र जडेजा (56), मोहम्मद शमी (13) और जसप्रीत बुमराह (28) का विकेट हासिल किया। ऑली रॉबिन्सन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ लॉर्डस के मैदान पर अपना डेब्यू किया था और बल्लेबाजी और गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन किया था।

और पढ़ें: 1st Test: नॉटिंघम में रविंद्र जडेजा ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले दुनिया के 5वें खिलाड़ी बने

वहीं पर इंग्लैंड की टीम के लिये जेम्स एंडरसन ने भी इस मैच में शानदार गेंदबाजी की और 4 विकेट हासिल कर भारतीय टीम के टॉप ऑर्डर को रन नहीं बनाने दिया। जेम्स एंडरसन ने केएल राहुल (84), चेतेश्वर पुजारा (4), विराट कोहली (0) और शार्दुल ठाकुर (0) का विकेट लिया। वहीं पर अजिंक्य रहाणे जॉनी बेयरस्टो के थ्रो का शिकार हो रन आउट हुए।

इंग्लैंड की पारी के जवाब में भारतीय टीम के लिये रोहित शर्मा और केएल राहुल ने शानदार आगाज करते हुए 97 रनों की साझेदारी की और जब ऐसा लगा कि यह पारी भारत को बड़ी बढ़त दिलाने वाली है, तभी ऑली रॉबिन्सन ने रोहित शर्मा को आउट कर साझेदारी को तोड़ने का काम किया। इसके बाद जेम्स एंडरसन ने एक ही ओवर में पुजारा और कोहली का विकेट लेकर भारतीय टीम को बैकफुट पर धकेल दिया। कोहली के विकेट के सदमे से भारतीय टीम अभी बाहर निकली भी नहीं थी कि रहाणे रन आउट हो गये।

और पढ़ें: Tokyo 2020: 4X400 की रिले रेस फाइनल में सिर्फ 1.9 सेकेंड से चूकी भारतीय टीम, तोड़ा एशियन रिकॉर्ड

97 रन पर बिना किसी विकेट के खेल रही भारतीय टीम ने अगले 15 रनों में 4 विकेट खो दिये थे। इसके बाद ऋषभ पंत ने केएल राहुल के साथ पारी को आगे बढ़ाते हुए 5वें विकेट के लिये 33 रनों की साझेदारी की और जैसे लगा कि भारतीय टीम फिर से लय में नजर आ रही है वहीं पर रॉबिन्सन ने पंत का विकेट लेकर फिर से अपनी टीम की वापसी कराई।

रविंद्र जडेजा ने केएल राहुल के साथ मिलकर छठे विकेट के लिये 60 रनों की साझेदारी कर भारत को बढ़त दिलाई लेकिन एंडरसन ने यहां पर राहुल को आउट कर पार्टनरशिप तोड़ी। रविंद्र जडेजा ने अपना अर्धशतक पूरा करते हुए पारी को आगे बढ़ाया लेकिन 22 रन जोड़ने के बाद वो भी रॉबिन्सन का शिकार बने। मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह ने नीचे आकर कुछ अच्छे शॉट खेले और तेजी से रन बनाकर भारत की बढ़त को 95 रनों तक पहुंचा दिया, यहां पर रॉबिन्सन ने दोनों का विकेट लेकर भारतीय पारी को समाप्त कर दिया।

Story first published: Friday, August 6, 2021, 20:39 [IST]
Other articles published on Aug 6, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+